newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gurpatwant Singh Pannun Threatens Hindus: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को दी धमकी, पीएम जस्टिन ट्रूडो फिर भी चुप!

गुरपतवंत सिंह पन्नू जिस एसएफजे का प्रमुख है, उसे भारत ने आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगा रखा है। पन्नू अपना सारा भारत विरोधी कामकाज कनाडा और अमेरिका से चलाता है। बीते दिनों जब हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी, तब कुछ दिनों के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू अंडरग्राउंड हो गया था।

आए दिन वीडियो जारी कर भारत को धमकी देता रहा है गुरपतवंत सिंह पन्नू।

नई दिल्ली। एक तरफ जस्टिन ट्रूडो बिना सबूत के खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा रहे हैं। वहीं, खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू कनाडा की राजधानी ओटावा में भारतीय उच्चायोग के साथ वैंकूवर और टोरंटो में भारत के कोंसुलेट पर हमले की धमकी दे रहा है। एसएफजे का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी वहां से चले जाने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को विभाजित करने की बात भी कही है, लेकिन ट्रूडो की सरकार पन्नू पर कोई एक्शन लेती नहीं दिख रही।

sfj chief pannun

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जस्टिन ट्रूडो की तरफ से भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद ताजा वीडियो जारी किया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू इस वीडियो में कहता दिखता है कि कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों ने हमेशा वहां के कानून माने हैं। अपने वीडियो में वो कनाडा में रहने वाले हिंदुओं पर ऐसा न करने का आरोप लगा रहा है। साथ ही आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के उच्चायुक्त का हाथ होने का आरोप लगाते हुए इस पर जनमत संग्रह कराने की बात कर रहा है। गुरपतवंत सिंह पन्नू धमकी देता है कि अगर कनाडा में रहना है, तो हिंदुओं को इस जनमत संग्रह में हिस्सा लेना होगा।

गुरपतवंत सिंह पन्नू जिस एसएफजे का प्रमुख है, उसे भारत ने आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगा रखा है। पन्नू अपना सारा भारत विरोधी कामकाज कनाडा और अमेरिका से चलाता है। बीते दिनों जब हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी, तब कुछ दिनों के लिए गुरपतवंत सिंह पन्नू अंडरग्राउंड हो गया था, लेकिन एक बार फिर वो लगातार वीडियो जारी कर भारत में खालिस्तान बनाने और उसका विभाजन करने की धमकी देता रहता है। पहली बार पन्नू ने कनाडा में बसने वाले हिंदू समुदाय को धमकी दी है।