newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G20 Summit: जी-20 समिट से पहले दिल्‍ली में खालिस्‍तानियों की नापाक करतूत, कई मेट्रो स्टेशन के बाहर लिखे देश विरोधी नारे

G20 Summit: तस्वीर में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के बाहर दीवारों पर लिखा, दिल्ली बनेगा खालिस्तान, खालिस्तान रेफरेंडम जिंदाबाद जैसे नारे लिखे गए है। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंची और इन देश विरोधी नारे को मिटाए जा रहे है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट बैठक को लेकर तैयारियों जोरों पर है। 9 से 10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 की बैठक होने वाली है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्पति जो बाइडेन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस बैठक में भाग लेने आ रहे है। वहीं दूसरी तरफ आंतकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की नापाक करतूत सामने आई है। दरअसल जी 20 से पहले दिल्ली में माहौल खराब करने की साजिश की गई है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली के 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर खालिस्‍तानियों के सपोर्ट में और देश विरोधी नारे लिखे गए है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

दिल्ली पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं खुफियां एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के बाहर दीवारों पर लिखा, दिल्ली बनेगा खालिस्तान, खालिस्तान रेफरेंडम जिंदाबाद और पंजाब इज नॉट इंडिया जैसे नारे लिखे गए है। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंची और इन देश विरोधी नारे को मिटवाया दिया गया है। वहीं मेट्रो स्टेशनों पर देश विरोधी नारा लिखने वाले खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बताया जा रहा है कि शिवाजी पार्क, पश्चिम विहार, उद्योगनगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर ये देश विरोधी नारे लिखे गए है। वहीं घटना के बाद सिख फॉर जस्टिस का कुख्यात सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। जिसमें दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानियों के सपोर्ट में लिखे नारे दिखाई दे रहे है।

वीडियो में पन्नू कहा रहा है कि जंग जी20 प्रगति मैदान के खिलाफ आज से शुरू हो गई है। निशाने पर भारत और पीएम मोदी है। खालिस्तानी समर्थकों ने आज दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों में पंजाब इज नॉट इंडिया, दिल्ली बनेगा खालिस्तान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे है। बता दें कि जी-20 से पहले भारत को बदनाम करने के लिए खालिस्तानियों ने ये नारे लिखे है। ज्ञात हो कि गृहमंत्रालय ने साल 2019 में सिख फॉर जस्टिस पर भारत विरोधी कैंपेन चलाने के चलते प्रतिबंध कर दिया था।