newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Smriti Irani on Rahul Gandhi: ‘लंदन में वो इसलिए आंसू बहा रहे हैं क्योंकि…’, राहुल गांधी पर बरसी स्मृति ईरानी, किया ऐसा दावा छूट जाएंगे कांग्रेस के पसीने

Smriti Irani on Rahul Gandhi: अब कैंब्रिज में दिए गए अपने इन्हीं बयानों को लेकर वो भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर है। पहले ही भाजपा की तरफ से राहुल गांधी पर हमले किए जा चुके हैं। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ऐसी बात कही है जिससे कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तो क्या कहा है स्मृति इरानी ने ऐसा आइए बताते हैं आपको इस रिपोर्ट में…

नई दिल्ली। एक समय पर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा बटोरते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा की थी। इस यात्रा के जरिए वो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरें थे। करीब 4 हजार से ज्यादा किलोमीटर की इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने देश को जोड़ने की बात कही थी। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई बार चर्चा में आए। अपनी इस भारत जोड़ों यात्रा को खत्म करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते दिनों लंदन पहुंचे जहां उन्होंने कैंब्रिज में भाषण दिया। अपने संबोधन के दौरान न सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया साथ भी भारत को लेकर कई गंभीर बातें कहीं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत के महत्वपूर्ण संस्थानों के नीजी हाथों में जाने की बातें कहीं और कहा कि विपक्ष सदन में आवाज न उठा पाए इसके लिए उनके माइक ही बंद कर दिए जाते हैं।

rahul gandhi in london 2

अब कैंब्रिज में दिए गए अपने इन्हीं बयानों को लेकर वो भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर है। पहले ही भाजपा की तरफ से राहुल गांधी पर हमले किए जा चुके हैं। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ऐसी बात कही है जिससे कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तो क्या कहा है स्मृति इरानी ने ऐसा आइए बताते हैं आपको इस रिपोर्ट में…

smriti Irani

एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर हमलावर होते हुए कहा कि जिस तरह से अमेठी की जनता ने उन्हें धूल चटाई है उसके बाद राहुल गांधी के इस तरह के बयान सामने आना स्वभाविक है। आज जब हमारा भारत, दुनिया के बीच पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है तो राहुल उस देश के आगे जाकर अपना दुखड़ा सुना रहे हैं जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है।

आगे अपने बयान में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के ये बयान इसलिए भी निकल रहे हैं क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से अंदेशा है कि 2024 के चुनावों में भी उनकी दाल नहीं गलने वाली है। अपनी हार का अंदेशा होने के बाद उनकी ये बौखलाहट है।