
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष की नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है उन्हें एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health Update) को रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन होने की बात कही है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार से ही सोनिया गांधी की सेहत में गिरावट देखने को मिल रही थी। इसी वजह से मंगलवार को उनके बेटे राहुल गांधी (कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष) और बेटी प्रियंका गांधी सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। अगले दिन बुधवार को जब कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई तो राहुल गांधी तो उसमें शामिल हुए लेकिन प्रियंका गांधी नजर नहीं आई।
UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है: डॉ. अजय स्वरूप, चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट), सर गंगा राम हॉस्पिटल, दिल्ली pic.twitter.com/1scV07bcFX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023
अस्पताल ने जारी किया था हेल्थ बुलेटिन
भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल की तरफ से जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था उसमें ये बताया गया कि सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है। डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडिसिन में उन्हें डॉक्टरों की देख रेख में रखा गया है।
आपको बता दें कि सोनिया गांधी बीते साल कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुई थी। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी जिसमें राहुल मां सोनिया के जूतों के फीते बांधते हुए नजर आए थे।