newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: ‘हम तीनों इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार…’ लेकिन सोनिया गांधी के इस फैसले को CWC ने सर्वसम्मति से किया खारिज

Congress: पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। कांग्रेस की दुर्गाति को लेकर अब पार्टी के ही दिग्गज नेताओं ने नेतृत्व बदलने की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को चुनावी राज्यों में मिली शर्मनाक हार को लेकर दिल्ली में  कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद और पिछले कुछ समय से लगातार चुनाव हार रही कांंग्रेस आलाकमान पर लगातार  सवाल उठ रहे थें, इसी को ध्यान में रखकर आज पार्टी ने आपातकालीन बैठक बुलाई थी, जिसमें उम्मीद किया जा रहा था कि सीडब्ल्यूसी बड़े फैसले लेगी। लेकिन अब एक बार फिर से साफ हो गया कि सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।

sonia gandhi

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन CWC ने सर्वसम्मति से इसे खारिज कर दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया।