Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की सेहत बिगड़ी, कोरोना से जुड़ी दिक्‍कतों के चलते गंगा राम अस्पताल में एडमिट

Sonia Gandhi: रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित मुद्दों के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्थिर हैं और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकोंको उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

आईएएनएस Written by: June 12, 2022 3:13 pm
sonia gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के एक हफ्ते से अधिक वक्त बाद रविवार को उन्हें इलाज के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। रविवार को रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित मुद्दों के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्थिर हैं और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकोंको उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में तलब करने के एक दिन बाद कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष कोरोना से संक्रमित हो गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष को 8 जून को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन अब उन्हें 23 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।