
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेता को एक लड़की को विदेशी बताना भारी पड़ गया। दरअसल, सपा के मीडिया कोर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने एक ट्वीट किया है। जिसमें एक 10 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ताजमहल के सामने गंदगी को लेकर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। साथ ही वो हाथ में तख्ती लेकर प्लास्टिक बैन की मांग कर रही है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सपा नेता ने प्रदर्शन करने वाली लकड़ी को विदेशी बता डाला। पहले एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने सपा नेता के ट्वीट का जवाब दिया और आईना दिखाया। इसके बाद फिर जैसे ही उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सपा नेता मनीष अग्रवाल की लोगों ने जमकर खिंचाई कर डाली और उनको ट्रोल कर डाला।
लिसिप्रिया कंगुजम ने सपा नेता के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ”हैलो सर, मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं। मैं विदेशी नहीं हूं।”
Hello Sir,
I’m a proud Indian. I’m not a foreigner. ? https://t.co/KBshDFJzQM— Licypriya Kangujam (@LicypriyaK) June 22, 2022
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सपा के मीडिया कोर्डिनेटर मनीष जगन को करारा जवाब देते हुए लिखा,” सर, मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र में 8वीं बार 10 वर्ष की आयु तक किया मुझे “विदेशी” नहीं कहें। नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति इस तरह के नस्लवादी रवैये को रोकें। यह किसी भी कीमत पर अस्वीकार्य है।”
Sir, I represented my country ?? 8th times at United Nations ?? till my age of 10 is not to call me a “Foreigner”.
Stop such racist attitude towards North East People. This is unacceptable at any cost. ? ?? https://t.co/mDQooM5eEb pic.twitter.com/SJ9ChTGpPp
— Licypriya Kangujam (@LicypriyaK) June 23, 2022
दरअसल, सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ”विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने को मजबूर हैं, भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं ,ताजमहल को खूबसूरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है, विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आईना दिखाना बेहद शर्मनाक है,भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है।”
विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने को मजबूर हैं ,
भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं ,ताजमहल को खूबसूरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है ,
विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आईना दिखाना बेहद शर्मनाक है ,भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है? pic.twitter.com/vEjoJNuSZn
— Manish Jagan Agrawal (मनीष जगन अग्रवाल) (@manishjagan) June 22, 2022
हालांकि जब सपा नेता मनीष अग्रवाल की फजीहत हुई, तो उन्होंने सफाई देते हुए सारा दोष मीडिया वालों पर मढ़ने की कोशिश की। उन्होंने ट्रोल होने पर सफाई देते हुए लिखा, ”तस्वीर को कल एक न्यूज चैनल ने दिखाया ,जिसमें भारत की इस बेटी को विदेशी बताया गया ,चैनल की गलत खबर की वजह से समझने में भूल हुई, भारत की इस बेटी के पर्यावरण बचाओ अभियान की सराहना है और हम सब भारत की इस बेटी लिसिप्रिया के साथ हैं, जो भी भ्रम हुआ वो न्यूज चैनल की वजह से हुआ!”
इस तस्वीर को कल एक न्यूज चैनल ने दिखाया ,जिसमें भारत की इस बेटी को विदेशी बताया गया ,चैनल की गलत खबर की वजह से समझने में भूल हुई ,
भारत की इस बेटी के पर्यावरण बचाओ अभियान की सराहना है और हम सब भारत की इस बेटी @LicypriyaK के साथ हैं ,
जो भी भ्रम हुआ वो न्यूज चैनल की वजह से हुआ! pic.twitter.com/vxizlFyTVT
— Manish Jagan Agrawal (मनीष जगन अग्रवाल) (@manishjagan) June 23, 2022