नई दिल्ली। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक साथ भगवान का पूजन किया जा रहा है। देश और दुनिया से श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं इस पावन पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई के साथ विशेष संदेश भी दिया है।
#RamMandirAnniversary
Live from Ayodhya pic.twitter.com/QUqYHRQyU3— Bharatha4Ever (Modi Ka Parivaar) (@RSBHAT) January 11, 2025
पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा, सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह राम मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक… pic.twitter.com/DfgQT1HorT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2025
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने ‘जय श्री राम’ के साथ सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, प्रभु श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया। यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का स्मरण कर उनका आभार व्यक्त करता हूँ। मोदी सरकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरोत्थान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।
जय श्री राम!
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु… pic.twitter.com/OhqFbA4Qas
— Amit Shah (@AmitShah) January 11, 2025
आपको बता दें कि राम मंदिर के पहला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज से शुरुआत हो गई है। यह समारोह 13 जनवरी चलेगा जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ वीवीआईपी भी भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Ayodhya, Uttar Pradesh: CM Yogi has arrived at the Ram Janmabhoomi for the Pran Pratishtha Dwadashi Mahotsav pic.twitter.com/x8jUEPiP4a
— IANS (@ians_india) January 11, 2025