newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कानपुर कांड : STF ने शिवम दुबे को किया गिरफ्तार, बिकरू कांड में विकास दुबे का था साथी

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने कानपुर के बिकरू कांड में फरार एक और आरोपी शिवम दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी विकास दुबे का रिश्तेदार बताया जाता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने कानपुर के बिकरू कांड में फरार एक और आरोपी शिवम दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी विकास दुबे का रिश्तेदार बताया जाता है। इसके अलावा वो 2/3 जुलाई को पुलिसकर्मियों पर फायरिंग में शामिल भी रहा था। एसटीएफ टीम ने उसे कानपुर के घड़ी साबुन फैक्ट्री मोड़ से गिरफ्तार किया है।

Shivam Dubey

शिवम दुबे की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम

यूपी पुलिस ने शिवम दुबे की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार शिवम दुबे एनकाउंटर में मारे गए अतुल दुबे का भाई है। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुटी है। कोशिश की जा रही है कि उसके जरिए अन्य फरार आरोपियों तक जल्द से जल्द पुलिस पहुंच जाए। बताया जा रहा है कि शिवम दुबे के बहनोई सुनील से ही राहुल तिवारी का विवाद हुआ था, जिसके बाद मामले में रेड डालने पुलिस बिकरू गांव पहुंची और कांड हुआ।

shivam dubey

जमीन को लेकर विवाद

जिस जमीन को लेकर विवाद था, वह लल्लन शुक्ला की थी। राहुल तिवारी उनका दामाद है। जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है, जिसे लेकर शिवम दुबे ने मामले में विकास दुबे को दखल देने को कहा। इसके बाद विकास दुबे ने राहुल तिवारी पर बंदूक तानी और दरोगा के साथ बदसलूकी की।