newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sukanya Samriddhi Yojana Explained In Hindi: बेटी की शादी या पढ़ाई.. माता-पिता की हर मुश्किल आसान करती है सुकन्या समृद्धि योजना

Sukanya Samriddhi Yojana Explained In Hindi: ये योजना सिर्फ लड़कियों के लिए है। इस योजना के जरिए सरकार ने बेटियों की शादी, पढ़ाई और माता-पिता पर आर्थिक बोझ को कम करने का लक्ष्य रखा है। देश की हर लड़की इस योजना का लाभ ले सकती है।

Sukanya Samriddhi Yojana Explained In Hindi: केंद्र सरकार लगातार ऐसी योजनाएं लेकर आती है, जिससे आम परिवारों की समस्या को हल किया जा सके। ऐसी ही एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। ये योजना सिर्फ लड़कियों के लिए है। इस योजना के जरिए सरकार ने बेटियों की शादी, पढ़ाई और माता-पिता पर आर्थिक बोझ को कम करने का लक्ष्य रखा है। देश की हर लड़की इस योजना का लाभ ले सकती है, जिससे समय आने पर सरकार हर लड़की की आर्थिक तौर पर मदद कर सकें। तो चलिए जानते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, कौन-कौन इसका लाभ ले सकता है और लाभ लेने के लिए क्या करना होगा।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

हर योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई के बोझ, शादी के व्यय और माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम करना है। माता-पिता बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए पहले से सक्षम बन सकें और बेटी भी माता-पिता पर बोझ न बने। इस योजना के तहत बेटी के 21 साल के होने पर या खाते के परिपक्व होने पर माता-पिता या लड़की शादी या पढ़ाई के लिए  पैसे निकाल सकती है। इस योजना के तहत माता-पिता को खाता खुलवाना होता है और इसमें एक तय समय तक सीमित राशि डालनी होगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में ध्यान रखने वाली बातें

1. बेटी की खाते खुलवाने की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए
2. 1 परिवार से 2 बेटियां ही खाते खुलवा सकती हैं
3. अगर जुड़वा बच्चियां पैदा हुई हैं तो जन्म प्रमाण पत्र के जरिए तीन बच्चियों का खाता खुल सकता है।
4. 21 साल की अवधि से पहले पैसा नहीं निकाल सकते हैं, हालांकि लड़की के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकाला जा सकता है।
5.  तय समय पर राशि खाते में न डालने पर 50 रुपये की पेनल्टी भरनी होगी।
6. 15 साल तक खाते में भरने होंगे पैसे और खाता का पूरा पैसा 21 साल होने पर ही निकाल सकते हैं।
7 खाता खुलवाने के बाद कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक हो सकती हैं। आप प्रतिमाह भी जमा करवा सकते हैं।


कैसे खुलवाए बेटी के नाम का सुकन्या खाता

1. बेटी का खाता खुलवाने के लिए किसी भी सरकारी बैंक में जाना होगा। वहां पर बेटी के नाम का खाता होना जरूरी है, ना होने पर खाता खुलवाया जा सकता है।
2. डॉक्यूमेंट के तौर पर अपने साथ  जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो( अपनी और बेटी दोनों की)
3. खाते खुलने के साथ ही तय राशि की पहली किस्त डालनी होगी। आप किश्त को मासिक और वार्षिक दोनों से कर सकते हैं।


क्या मिलेगा योजना का लाभ

1. 21 साल खाते की अवधि पूरा होने पर सरकार की तरफ से मोटा ब्याज मिलता है। सरकार राशि पर 9.2 प्रतिशत की दर से ब्याज देती है।
2. इस राशि पर आयकर विभाग का टैक्स भी नहीं लगता है।
3. बेटी के 18 साल के होने पर आधी राशि शादी या पढ़ाई की स्थिति में निकाली जा सकती है।
4. 21 साल खाते की अवधि पूरा होने पर मिलता है मोटा पैसा