Connect with us

देश

Himachal Pradesh: हिमाचल में आज सुक्खू मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, विक्रमादित्य समेत 8 मंत्री ले सकते हैं शपथ

हिमाचल प्रदेश में अब तक सिर्फ सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी। बताया जा रहा था कि मंत्री बनाए जाने के मसले पर अंदरूनी विवाद है। 11 दिसंबर 2022 से इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा था। हालांकि, सुक्खू ने किसी विवाद से इनकार किया था।

Published

sukhvinder singh sukkhu 1

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का आज सुबह 10 बजे विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर 8 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सुक्खू ने दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान से इस संबंध में बातचीत की थी। उन्होंने मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाकर फिर शिमला का रुख किया। जिन विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की बात कही जा रही है उनमें शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, कांगड़ा से चंद्र कुमार, धर्मशाला से सुधीर शर्मा और किन्नौर से जगत सिंह नेगी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

pratibha singh sukhvinder sukhu bhupinder singh hudda

प्रतिभा सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सुखविंदर सुक्खू (फाइल फोटो)

सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान के साथ कई घंटे तक बातचीत के बाद ये नाम तय किए हैं। शनिवार को शिमला लौटने के बाद नए मंत्रियों के नाम राजभवन को भेजे गए थे। हिमाचल प्रदेश में अब तक सिर्फ सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी। बताया जा रहा था कि मंत्री बनाए जाने के मसले पर अंदरूनी विवाद है। 11 दिसंबर 2022 से इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा था। हालांकि, सुक्खू ने किसी विवाद से इनकार किया था। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाने के मसले पर भी सकारात्मक संकेत दिए थे।

vikramaditya singh congress

कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह के पिता वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता थे। वो सीएम भी रहे। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। 8 दिसंबर 2022 को हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिला था। उसके बाद प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने की मांग उठ रही थी। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सुक्खू को सीएम बनाने का फैसला कर लिया। उसके बाद प्रतिभा सिंह ने भी और कुछ नहीं कहा। हालांकि प्रतिभा ने ये इच्छा जरूर जताई थी कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंत्री जरूर बनाया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement