Connect with us

देश

Sunil Bansal: यूपी चुनाव में BJP को जीत दिलाने वाले सुनील बंसल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने दिया अहम जिम्मा

Sunil Bansal: हालांकि उनके लिए इन तीनों राज्यों में पार्टी का जनाधार बढ़ा पाना मुश्किल भरा होगा। सुनील बंसल चुनाव प्रबंधन मास्टरमाइंड और बड़े खिलाड़ी माने जाते है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया है और उत्तर प्रदेश में पार्टी को 2014 और 2019 लोकसभा के साथ-साथ 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। 

Published

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत दिलाने वाले सुनील बंसल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी है। सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने अब मिशन साउथ की जिम्मेदारी सुनील बंसल के कंधों पर डाल दी है। उन्हें तीन महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभार भी दिया है। सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी की भी जिम्मेदारी भी दी गई है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है। उन्होंने पत्र जारी करते हुए लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील बंसल को, प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तर प्रदेश को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी रहेगी।

Sunil Bansal and Yogi

हालांकि उनके लिए इन तीनों राज्यों में पार्टी का जनाधार बढ़ा पाना मुश्किल भरा होगा। सुनील बंसल चुनाव प्रबंधन मास्टरमाइंड और बड़े खिलाड़ी माने जाते है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया है और उत्तर प्रदेश में पार्टी को 2014 और 2019 लोकसभा के साथ-साथ 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।

इसके अलावा उन्हें अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। सुनील बंसल का नाम पहली बार सुर्खियों में उस वक्त आया था। जब साल 2014 में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीटें अपने नाम की थी। बता दें कि इससे पहले राम माधव को भी संगठन से पार्टी में महासचिव बनाया गया था। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। वहीं कर्मवीर सिंह को झारखंड में पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement
मनोरंजन

Shahrukh Khan: आखिर क्यों आर्यन खान की गिरफ्तारी पर शाहरुख ने साधी थी चुप्पी, एक्टर के दोस्त विवेक ने किया खुलासा

harvinder singh rinda and amritpal singh
देश

Amritpal Singh: पाक में बैठे आतंकी रिंदा से अमृतपाल के हैं रिश्ते, एकेएफ में जुड़ने की तैयारी करने वालों की तलाश में पंजाब पुलिस

mahira-shahrukh1
मनोरंजन

Mahira Khan: शाहरुख खान की पठान का सपोर्ट कर बुरी तरीके से ट्रोल हुई पाक एक्ट्रेस माहिरा, पाक सांसदों ने कहा- मेंटल प्रॉब्लम है इसको…

turkiye earthquake 2
दुनिया

Earthquake: बीती रात आए भूकंप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अब तक 20 से ज्यादा की मौत, जानिए क्यों डरा रही है एक भविष्यवाणी

Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam
लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: गर्भवती महिलाएं रख रही हैं नवरात्रि में व्रत तो बिलकुल न करें ये गलती, इन बातों का रखें खास ख्याल

Advertisement