newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Thane Murder: ठाणे में दर्जी सलमान और उसके भाई ने बच्चे का किया कत्ल!, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Thane Murder: बदलापुर थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपी सलमान और इबादत एक-दूसरे को पहचानते थे। पुलिस मान रही है कि इबादत को सलमान और सफुआन ने कोई लालच दिया और वो उनके साथ चला गया। आरोपियों ने बच्चे के परिवार से 23 लाख रुपए फिरौती मांगी थी।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में फिरौती के लिए अगवा किए गए 9 साल के बच्चे का कत्ल कर दिया गया। इस हत्या की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ठाणे पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में सलमान नाम के दर्जी और उसके भाई सफुआन मौलवी को गिरफ्तार किया है। बच्चे का कत्ल करने वाले सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने 23 लाख की फिरौती बच्चे के घरवालों से मांगी थी। फिरौती की इस रकम से सलमान अपना घर बनवाना चाहता था। ठाणे पुलिस अब हत्या के आरोपी दर्जी के परिवार की इस मामले में संलिप्तता की जांच कर रही है।

arrest

पुलिस के मुताबिक इबादत नाम का बच्चा बीते रविवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़कर लौटते वक्त वो लापता हो गया। बदलापुर थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपी सलमान और इबादत एक-दूसरे को पहचानते थे। पुलिस मान रही है कि इबादत को सलमान और सफुआन ने कोई लालच दिया और वो उनके साथ चला गया। इबादत को अगवा करने के बाद उसके परिवार को आरोपियों ने फोन किया और 23 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उसने ये भी कहा कि उसे घर बनाने के लिए रकम चाहिए। इबादत के परिवारीजनों ने इसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस बच्चे और अगवा करने वालों को तलाश रही थी।

ठाणे की बदलापुर पुलिस का कहना है कि सोमवार को इबादत की लाश एक ग्रामीण के यहां बोरे में मिली। सलमान और उसका परिवार इसी इलाके में रहते हैं। पुलिस अब सलमान और उसके भाई सफुआन से पूछताछ कर ये जानना चाहती है कि फिरौती के लिए बच्चे के परिवार को फोन किया था, तो अचानक इबादत की हत्या उन्होंने क्यों कर दी। फिरौती के लिए बच्चे का कत्ल किए जाने की इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है। पुलिस अभी सारी कड़ियों को जोड़कर मामले में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने की तैयारी में जुटी है।