newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तजेंद्र सिंह लूथरा की किताब ‘एक नया ईश्‍वर’ का हुआ लोकार्पण, कई गणमान्य रहे मौजूद

देश के मशहूर कवि और गीतकार गुलजार ने भी तजेंद्र सिंह लूथरा की तारीफ की। इसके साथ ही किताब ‘एक नया ईश्वर’ की खासियत का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि तजेंद्र एक प्रोग्रेसिव शायर हैं और जानते हैं कि किसी भी सोसाइटी की तरक्की, प्रगति, प्रश्न बिना, सवाल बगैर नहीं होती। लेकिन कभी कभी वो ऐसा प्रश्न कर बैठते हैं जिसका उत्तर आसान नहीं। एक नया ईश्वर पढ़िए। पढ़ने से ज्यादा महसूस करने वाली नज्में।

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तजेंद्र सिंह लूथरा ने एक बार फिर अपनी लेखनी से सबका ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर  में उनकी नई  किताब ‘एक नया ईश्‍वर’ का विमोचन हुआ। किताब विमोचन के मौके पर कई गणमान्य मौजूद रहे। प्रयाग शुक्ल (अध्यक्ष), गगन गिल (मुख्य वक्ता), सुधा उपाध्याय (वक्ता), प्रताप राव कदम (वक्ता), डॉ, किरण मिश्रा (वक्ता) और ओम निश्चल (संचालन) ने कार्यक्रम में शिरकत की। किताब के विमोचन के दौरान तजेंद्र सिंह लूथरा ने कुछ पुराने किस्से और अनुभव सभी के साथ शेयर किए। इसके साथ तजेंद्र सिंह लूथरा ने अपनी किताब ‘एक नया ईश्‍वर’ के बारे में भी सभी को परिचित भी करवाया। उन्होंने बताया कि कवि बनने से ज्यादा पढ़ने की जरूरत है। क्योंकि अच्छे लेखक के लिए महत्वपूर्ण है कि पाठक भी अच्छे हो।

tajendra

पुस्तक विमोचन के दौरान तजेंद्र सिंह लूथरा ने अपने कविता के जरिए समा भी बांधा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपनी कविता कुछ अंश भी सुनाए। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उनकी प्रशंसा भी की।

देश के मशहूर कवि और गीतकार गुलजार ने भी तजेंद्र सिंह लूथरा की तारीफ की। इसके साथ ही किताब ‘एक नया ईश्वर’ की खासियत का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि तजेंद्र एक प्रोग्रेसिव शायर हैं और जानते हैं कि किसी भी सोसाइटी की तरक्की, प्रगति, प्रश्न बिना, सवाल बगैर नहीं होती। लेकिन कभी कभी वो ऐसा प्रश्न कर बैठते हैं जिसका उत्तर आसान नहीं। एक नया ईश्वर पढ़िए। पढ़ने से ज्यादा महसूस करने वाली नज्में।

किताबें पढ़ने के शौकीन तजेंद्र सिंह लूथरा की ‘एक नया ईश्‍वर’ को ऑनलाइन के माध्यम से भी घर बैठे मंगा सकते है। अमेजन पर यह किताब मौजूद है। इस लिंक पर https://amzn.eu/d/5KwIz4b क्लिक कर के इस पुस्तक को ऑर्डर कर सकते हैं।

बता दें कि तजेंद्र सिंह लूथरा एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें कविताएं और शायरी का शौक है। तजेंद्र सिंह लूथरा की कविताएं पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में छपती रहती हैं। उनकी कविता ‘अरबी का घोड़ा’ का अंग्रेजी अनुवाद अमेरिकन साहित्यिक पत्रिका ‘Lammeriger’ में भी छप चुकी है। इसके अलावा तजेंद्र लूथरा के आर्टिकल कई अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया, द हिंदू समेत और इंडियन एक्सप्रेस में भी छपते रहते हैं।