newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी में 69000 शिक्षकों की भर्ती को व्यापम घोटाला बताने वाली प्रियंका से लोगों ने पूछ लिया रॉबर्ट वाड्रा के घोटाले का हाल

उन्होंने पूछा कि डेढ़ साल पहले हुई परीक्षा का परिणाम अब आ रहा है अगर कुछ गड़बड़ी नहीं हुई तो परिणाम आने में इतना वक्त क्यों लगा। अभ्यर्थियों ने इतनी मुश्किलें उठाई और अब घोटाले की खबरें सामने आ रही हैं।

नई दिल्ली। यूपी में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती को व्यापम घोटाला बताने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उस वक्त शर्मसार हो जाना पड़ा जब लोगों ने उनसे रॉबर्ट वाड्रा के घोटाले का हाल पूछ लिया। दरअसल प्रियंका गांधी ने मंगलवार को भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिर क्या था, लोगों ने प्रतिक्रियाओं में कांग्रेस राज और दामाद जी के घोटालों के जिक्र की बाढ़ लगा दी।

Priyanka Gandhi

योगी सरकार ने पहले ही इस फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ को सौंप दी है। पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी तक जो मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो संदेश के जरिए गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने पूछा कि डेढ़ साल पहले हुई परीक्षा का परिणाम अब आ रहा है अगर कुछ गड़बड़ी नहीं हुई तो परिणाम आने में इतना वक्त क्यों लगा। अभ्यर्थियों ने इतनी मुश्किलें उठाई और अब घोटाले की खबरें सामने आ रही हैं।

Priyanka Gandhi And Robert Vadra

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रक्रिया साफ-सफाई और पारदर्शिता से हुई है तो 11 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया है। ये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रियंका ने मांग की कि मामले में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।