newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#TejashwiYadav: पिता बने तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया पर खूब मिल रही बधाईयां, बहन रोहिणी आचार्य ने किया ये ट्वीट

#TejashwiYadav: इस तस्वीर में तेजस्वी यादव को भले ही मास्क लगाए हुए देखा जा सकता है लेकिन वो कितने खुश हैं इसका अंदाजा उनके हाव-भाव से ही लगाया जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने कैप्शन में लिखा है, ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव इस वक्त चर्चा में हैं। बिहार के वर्तमान उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही लालू यादव के परिवार में तो खुशियों का माहौल है ही साथ ही सहयोगी दल भी फूले नहीं समा रहे। बिहार के उपमुख्यमंत्री के घर नन्हीं परी के जन्म की जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने ही दी है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। अपने ताजा ट्वीट में तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो हाथों में नन्ही लाडली को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Tejashwi Yadav Marriage

इस तस्वीर में तेजस्वी यादव को भले ही मास्क लगाए हुए देखा जा सकता है लेकिन वो कितने खुश हैं इसका अंदाजा उनके हाव-भाव से ही लगाया जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने कैप्शन में लिखा है, ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’

ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। pic.twitter.com/UCikoi3RkM

सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव को ढेर सारी बधाईयां भी मिल रही है। बहन रोहिणी आचार्य के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत कई नेताओं के ट्वीट सामने आए हैं। अब चलिए आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ ट्वीट्स

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने घर पर नन्ही परी के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘आज मेरे घर-आंगन में किलकारियां गुंजी है, खुशियों का ईश्वर ने ऐसा तोहफा दिया है’।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तेजस्वी यादव को बेटी के जन्म पर बधाई देते हुए एक ट्वीट कर लिखा, ‘नवरात्रि के दिनों में मिले माता के इस आशीर्वाद के लिए पूरे परिवार को बधाई। बिटिया को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’

बिहार राजद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, ‘मुराद पूरी हो गई है। नवरात्रि के छठे दिन के शुभ अवसर पर तेजस्वी यादव को पुत्री धन प्राप्त हुआ है। इस अमोल दायित्व के मिलने पर बिहार राज्य की तरफ से आपको ढेरों बधाई’।

इसके अलावा भी कई दिग्गजों द्वारा तेजस्वी यादव को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं मिली हैं। 

Tejashwi Yadav Marriage