newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कुलगाम : पुलिस टीम पर आतंकियों का हमला, एक नागरिक घायल

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

दरअसल, दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम के यारीपोरा इलाके में कार सवार आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग भी की। इस फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि घाटी में अशांति फैलाने और लोगों में दहशत पैदा करने के लिए आतंकी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें कर रहे हैं। आतंकियों के इन्हीं नापाक मंसूबों को कुचलने के लिए हाल ही में श्रीनगर में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की कोर ग्रुप की बैठक हुई थी।


कोर ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि घाटी में विभिन्न तंजीमों के आतंकियों का सफाया करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की सप्लाई लाइन को भी काटा जाएगा। इसके लिए उनके मददगारों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। धरपकड़ कर आतंकी तंजीमों को मिलने वाली आर्थिक मदद को रोका जाएगा।