newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ा रही थी दुल्हन, फिर दिल्ली पुलिस ने किया कुछ ऐसा देखकर नहीं रूकेगी आपकी हंसी

Viral Video: चालान काटने के अलावा दिल्ली पुलिस ने अब उसी स्कूटी वाली दुल्हन का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुक पाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है ऐसा इस वीडियो में…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स बनाने वालों की होड़ लगी हुई है। लोग रील्स बनाने के चक्कर में अपनी तो अपनी दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हुए नजर आते हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज सामने आए थे जिनमें कुछ लोग हाथ छोड़कर बाइक सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आए थे। तो वहीं, कुछ वीडियोज में कुछ लोग भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर स्टंट करते हुए दिखे थे। कुछ ऐसा ही वीडियो बीते दिनों भी सामने आया।

Viral Video

इस वीडियो में लहंगा पहने दुल्हन सड़क पर बिना हेलमेट की स्कूटी दौड़ाती नजर आई। लड़की ने जब इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया तो दिल्ली पुलिस ने उसका अच्छा खासा चालान काट दिया। चालान काटने के अलावा दिल्ली पुलिस ने अब उसी स्कूटी वाली दुल्हन का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुक पाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है ऐसा इस वीडियो में…

दिल्ली पुलिस ने काटा इतने का चालान

बता दें, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्हन बनी लड़की स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है। स्कूटी चलाने के दौरान लड़की ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। वीडियो में पीछे गाना “सजना जी वारी-वारी” बज रहा है। वीडियो को जब लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया तो दिल्ली पुलिस ने स्कूटी नंबर से 6 हजार का चालान काट दिया। पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई कि लड़की के पास लाइसेंस नहीं है। दिल्ली पुलिस ने 6 हजार का चालान काट कर तो महिला को झटका दिया ही साथ ही एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है…

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया है मजेदार वीडियो

चालान काटने के अलावा दिल्ली पुलिस ने उसी दुल्हन बनी लड़की का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो का आखिरी हिस्सा काफी मजेदार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले स्कूटी चलाते हुए लड़की नजर आती है। इसके बाद उस लड़की का चालान दिखाया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका 6 हजार का चालान काटा है। वीडियो में पीछे बेवकूफियां गाना बज रहा है साथ ही सड़क सुरक्षा नियम न तोड़ने की हिदायत भी दी गई है।