newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Crime News: 30 मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाने वाले इस दरिंदे के गुनाहों हुआ हिसाब, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

रवींद्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है। उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती थी और पिता पल्मबर थे। अपने पिता के साथ दिल्ली आने के बाद उसने यहां मजदूरी करना शुरू कर दिया था। इस बीच उसे ड्रग्स और पोर्न की लत इस कदर लग गई कि इसने मासूम बच्चियों को भी अपनी हवश का शिकार बनाने से गुरेज नहीं किया। यह दरिंदा सुबह मजदूरी करता था और रात को ड्रग्स का नशा करने के बाद पोर्न देखने लग जाता।

नई दिल्ली। एक नहीं…दो नहीं…तीन नहीं, बल्कि 30 मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले रवींद्र कुमार के गुनाहों का हिसाब आज आखिरकार हो ही गया। जी हां…बिल्कुल… सही पढ़ रहे हैं आप.. रवींद्र को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने बीते दिनों दोषी करार देने के बाद आज उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीन साल की सुनवाई के बाद उसे उसके किए की सजा मिली है और उन बच्चियों के माता-पिता के कलेजे को शांति जिन्होंने अपनी बच्चियों को इस दरिंदे के हाथों खोया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है ये शख्स? जिसने इस वाहियात हरकत को अंजाम दिया है।

रवींद्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है। उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती थी और पिता पल्मबर थे। अपने पिता के साथ दिल्ली आने के बाद उसने यहां मजदूरी करना शुरू कर दिया था। इस बीच उसे ड्रग्स और पोर्न की लत इस कदर लग गई कि इसने मासूम बच्चियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाने से गुरेज नहीं किया। यह दरिंदा सुबह मजदूरी करता था और रात को ड्रग्स का नशा करने के बाद पोर्न देखने लग जाता था। यह पोर्न देखने का इस कदर आदी हो चुका था कि रात को ही मासूम बच्चियों की तलाश में निकल पड़ता था। इसके बाद उनके साथ रेप करके उनकी मौके पर ही हत्या कर देता था। इस तरह से इसने 30 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह बच्चियों की तलाश में कई किलोमीटर तक पैदल चलता था।

वहीं, इसके नापाक करतूतों से उस वक्त पर्दा उठा जब 2014 में पुलिस ने इसे एक बच्ची के रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसने बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को सीवर टैंक में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ में उसने बाकायदा इसे बात को स्वीकारा भी कि उसने कई बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके पीछे की वजह बताते हुए उसने कहा था कि उसे पोर्न की लत लग गई थी, जिसके बाद से ही वो मासूम बच्चियों को अपने निशाने पर लेने लगा। बहरहाल, अब देर से ही सही , लेकिन इसके गुनाहों का हिसाब हो चुका है।