newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Mayor Election: हंगामे और नारेबाजी के बीच आज भी नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, बैठक हुई स्थगित

Delhi Mayor Election Updates : ऐसे में राजधानी को एक महिला मेयर मिलना तय है। MCD चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। आज फिर वैसे ही हालात बनते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब सबकी निगाहें मेयर चुनाव पर टिकी हुई हैं। दिल्ली को आज यानी मंगलवार को नई महापौर मिलेंगी या नहीं, यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। छह जनवरी को बैठक जहां खत्म हुई थी, वहीं से आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत की गई है। आप पार्षदों के ‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारों के बीच पहले सभी मनोनीत सदस्यों को बारी-बारी से शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। वहीं, शपथ समारोह के दौरान भाजपा नेताओं के द्वारा “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए गए।

आपको बता दें कि दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनावों की प्रक्रिया MCD के सिविक सेंटर में शुरू हो गई है। सबसे पहले 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान AAP नेताओं ने नारेबाजी की और भाजपा नेता ने भी जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बीच, भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दावा किया कि मेयर बीजेपी का ही होगा। वहीं दूसरी तरफ AAP ने महापौर पद के लिए शैली ओबेरॉय और भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजधानी को एक महिला मेयर मिलना तय है। MCD चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। आज फिर वैसे ही हालात बनते नजर आ रहे हैं।

बिग अपडेट्स

  • हंगामे औए नारेबाजी के बीच आज बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब चुनाव के लिए नई तारीख तय की जाएगी।
  • आपको बता दें कि AAP नेता मुकेश गोयल ने कहा कि संवैधानिक तरीका यह है कि पहले चुनाव जीतकर आए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए, बाद में मनोनीत पार्षदों को। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  • BJP नेता शिखा राय ने कहा कि सदन की कार्यवाही जहां छोड़ी गई थी, वहीं से शुरू की जाएगी।
  • सदन में सबसे पहले मनोनीत पार्षद विनोद फिर लक्ष्मण ने शपथ ली। इसके बाद मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी को शपथ दिलाई गई। मनोज कुमार जैन, रोहताश कुमार, श्वेता कमल खत्री के बाद वार्ड संख्या एक से चुनाव जीतकर आए पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया।
  • आम आदमी पार्टी के नेता सौरव भारद्वाज ने कहा, ‘भाजपा आज नगर निगम में कब्जा करने के लिए लाठी डंडों के साथ फोर्स लाई है। क्या किसी सदन में ये देखा है ? क्या BJP डरा-धमका कर जबरदस्ती MCD पर कब्जा करना चाहती है।’ वहीं, संजय सिंह ने कहा कि MCD में BJP का ‘डंडा लोकतंत्र’ चलने नही देंगे।