newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: लाइव मैच के दौरान लड़की ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, लड़के का रिएक्शन हुआ वायरल

Video: स्टेडियम में ये नजारा देकर वहां मौजूद सभी लोगों के साथ ही कमेंटेटर भी खुशी से झूम उठे। वहीं लड़का भी लड़की के इस प्रपोजल को स्वीकार करते हुए YES कह देता है। फिर क्या लड़के ने जैसे ही YES कहा तो तुरंत लड़की ने उसे रिंग पहना दी और एक दूसरे को गले लगा लिया।

नई दिल्ली। प्यार होना तो आम बात है, आपको भी किसी न किसी से प्यार तो जरूर ही हुआ होगा। क्यों हैं न?…अरे परेशान मत होइए हम आपके रिलेशन की चर्चा नहीं कर रहे बल्कि हमें आम बात कर रहे हैं कि प्यार तो कभी भी कैसे भी हो जाता है। जैसे कभी हमें किसी को बोलना अच्छा लगता है, कभी कोई देखने में अच्छा हो या फिर वो उनका व्यवहार हमारे अंदर उनके लिए प्यार पैदा कर देता है लेकिन प्यार होने के बाद मुश्किल आती है उस सामने वाले व्यक्ति ये बताना कि आपको उनसे प्यार हो गया है। ऐसे वक्त में मन में ये डर भी रहता है कि क्या हमारा प्रपोजल रिजेक्ट तो नहीं हो जाएगा। फैसला जो भी हो लेकिन ये माहौल बहुत ही रोमेंटिक होता है।

viral Video..

लेकिन क्या कभी आपने अपने सामने किसी शख्स को किसी लड़की को प्रपोज करते हुए देखा है। अगर नहीं तो जरा ठहरिए क्योंकि आज हम आपके लिए एक खास और स्पेशल वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आप भी सीटियां बजाने लगेंगे।

ये नजारा है आईपीएल 2022 का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले का। अक्सर तो हमने लड़कों द्वारा लड़कियों को प्रपोज करते देखा है लेकिन यहां मामला उलटा ही नजर आया। यहां एक लड़के ने नहीं बल्कि लड़की ने अपने लवर को प्रपोज किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है लड़का RCB का फैन था और टीम की जर्सी पहनकर ही मैच देखने पहुंचा था। इसी दौरान लड़की घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज कर देती है।

स्टेडियम में ये नजारा देकर वहां मौजूद सभी लोगों के साथ ही कमेंटेटर भी खुशी से झूम उठे। वहीं लड़का भी लड़की के इस प्रपोजल को स्वीकार करते हुए YES कह देता है। फिर क्या लड़के ने जैसे ही YES कहा तो तुरंत लड़की ने उसे रिंग पहना दी और एक दूसरे को गले लगा लिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर जारी मुकाबले के बीच प्यार के इस अनोखे नजारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं साथ ही जमकर इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।