newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: बच्ची ने दिखाया टैलेंट, वीडियो शेयर करने से खुद को नहीं रोक सके PM मोदी

ViraL Video: वीडियो में देखा जा सकता है बच्ची एक हाथ से पियानो बजा रही है और महिला के साथ मशहूर कन्नड़ गाना  ‘पल्लवगला पल्लवियाली’ को बीच-बीच में गुनगुना रही है। इसी गाने पर शल्मली पियानो बजा रही है। बच्ची के इसी टैलेंट को देख सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते है। कई वीडियो ऐसे होते है जो कि लोगों को दिल जीतने में कामयाब होते है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ट्विटर पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि ये छोटी अपने पियानो बजाते हुए दिखाई दे रही है। इतनी कम उम्र में पियानो बज रही इस बच्ची का टैलेंट का हर कोई दीवाना हो गया है। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस छोटी के हुनर को देख गदगद हो गए है। इस बात अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खुद इस बच्ची का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो में दिख रही इस बच्ची का नाम शल्मली है।

वीडियो में देखा जा सकता है बच्ची एक हाथ से पियानो बजा रही है और बड़ी ही खूबसूरती के साथ वो पियानो बजा रही है। महिला के साथ मशहूर कन्नड़ गाना ‘पल्लवगला पल्लवियाली’ को बीच-बीच में गुनगुना रही है। इसी गाने पर शल्मली पियानो बजा रही है। बच्ची के इसी टैलेंट को देख सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने भी वीडियो साझा करते हुए लिखा, यह वीडियो सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता। शल्मली को शुभकामनाएं!

लोगों के रिएक्शन-

बता दें कि इस वीडियो को अबतक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इसके साथ सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयकर रहे है। बच्ची के हुनर को देखकर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। नीता नाम की एक यूजर ने लिखा, ”संगीत को कोई भाषा नहीं होती इस वीडियो को देख कर कह सकते हैं, यही सच है अविश्वसनीय।”