newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

HUDA City Centre New Name: चंद घंटों में दूसरी दफा बदला हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

HUDA City Centre New Name: DMRC ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सक्षम अधिकारियों द्वारा स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है।”

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो सफर करने वाले के लिए बड़ी खबर सामने आई है। येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला कर दिया है। हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर रखने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि DMRC ने दी हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलने को लेकर डीएमआरसी थोड़ा कन्फ्यूजन सा दिखाई दिया। क्योंकि चंद घंटों में हुडा सिटी सेंटर का नाम दूसरी मर्तबा चेंज किया गया। इसके पहले हुडा सिटी सेंटर का नाम गुरुग्राम सिटी सेंटर रखने पर मुहर लगाई गई थी। लेकिन कुछ ही घंटे में फिर से नाम बदल दिया गया और अब मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है।

DMRC ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सक्षम अधिकारियों द्वारा स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है।”

दूसरे ट्वीट में डीएमआरसी ने लिखा,”सभी आधिकारिक दस्तावेजों, साइनेज, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और धीरे-धीरे इसे बदला जाएगा।” सूत्रों के अनुसार केंद्र और हरियाणा सरकार ने हुडा सिटी सेंटर का नाम चेंज करने का आग्राह किया गया था।

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने हुडा सिटी सेंटर का दो बार बार नाम में बदलाव किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स मिलेनियम सिटी सेंटर रखने को सही बता रहे है। वहीं कुछ हुडा सिटी सेंटर का नाम चेंज करने पर ऐतराज जता रहे है।

huda City Centre

लोगों के रिएक्शन-

एक यूजर ने लिखा, ”किसी भी जगह का नाम बदलना अब मज़ाक बन गया है. पहले हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर और अब मिलेनियम सिटी सेंटर कर दिया गया है, सबसे पहले नाम क्यों बदला जाए?’