Connect with us

देश

Padma Awards : ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से निर्देशित किया, पद्म अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलम बिरला ने कही ये बातें

Padma Bhushan : इसलिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना वास्तव में बहुत ही सुखद है। मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिसे मैं 36 देशों के अपने 1,40,000 सहयोगियों की ओर से इसको स्वीकार करते हुए मैं बेहद अभिभूत महसूस कर रहा हूं।

Published

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश की विभूतियों को पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को भी राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। बता दें, यह पुरस्कार भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के रूप में माना जाता है। राष्ट्रपति तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में सम्मान प्रदान करते हैं। कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जा रहे हैं। बता दें कि ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में प्रदान किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद मंगलम बिड़ला ने अपने धन्यवाद स्पीच में कई सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण और ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से निर्देशित किया है। और इसलिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना वास्तव में बहुत ही सुखद है। मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिसे मैं 36 देशों के अपने 1,40,000 सहयोगियों की ओर से इसको स्वीकार करते हुए मैं बेहद अभिभूत महसूस कर रहा हूं।

गौरतलब है कि बिड़ला परिवार देश के सबसे बड़े उद्योगपति परिवारों में से एक है। बिड़ला परिवार की शुरुआत से लोगों को दान करने की प्रवृत्ति रही है। बिड़ला फाउंडेशन के अंदर कई सारे ट्रस्टीशिप कार्यक्रम चलाए जाते हैं। मंगलम बिड़ला अपनी फैमली में ये पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति हैं। इससे पहले उनके दादा श्री जी डी बिड़ला, उनके पिता आदित्य बिड़ला,उनकी मां सुश्री राजश्री बिड़ला और अब कुमार मंगलम बिड़ला को मिल रहा है। कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष हैं, जो छह महाद्वीपों के 36 देशों में काम करता है। वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, जिनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री है। उनके पास नोवेलिस इंक, बिड़ला कार्बन, आदित्य बिड़ला केमिकल्स, डोम्सजो फैब्रिकर, टेरेस बे पल्प मिल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सहित भारत और वैश्विक स्तर पर सभी प्रमुख समूह कंपनियों के बोर्ड में अध्यक्षता संभाल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement