
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया। पहला अष्टलक्ष्मी महोत्सव 6 से 8 दिसंबर, 2024 तक मनाया जा रहा है। अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के जीवंत कपड़ा क्षेत्र, पर्यटन के अवसरों, पारंपरिक शिल्प कौशल और विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) टैग वाले उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अष्टलक्ष्मी महोत्सव, नॉर्थ ईस्ट के बेहतर भविष्य का उत्सव है, ये विकास के नूतन सूर्योदय का उत्सव है, जो ‘विकसित भारत’ के मिशन को गति देने वाला है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मेरा विश्वास है कि भारत में भी आने वाला समय पूर्वी भारत का है, हमारे पूर्वोत्तर का है। बीते दशकों में हमने मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों को उभरते देखा है। आने वाले दशकों में हम गुवाहाटी, अगरतला,… pic.twitter.com/Gc3A9fltk2
— IANS Hindi (@IANSKhabar) December 6, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा, मेरा विश्वास है कि भारत में भी आने वाला समय पूर्वी भारत का है, हमारे पूर्वोत्तर का है। बीते दशकों में हमने मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों को उभरते देखा है। आने वाले दशकों में हम गुवाहाटी, अगरतला, इंफाल, ईटानगर, गंगटोक, कोहिमा, शिलांग और आईज़ोल जैसे शहरों का सामर्थ्य देखने वाले हैं। हमारी परम्परा में मां लक्ष्मी को सुख, आरोग्य और समृद्धि की देवी कहा जाता है। हम लक्ष्मी पूजा में उनके आठ रूपों को पूजते हैं-आदि लक्ष्मी, धन लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, गज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी, वीर लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी और विद्या लक्ष्मी। इसी तरह भारत के पूर्वोत्तर में आठ राज्यों की अष्टलक्ष्मी विराजमान हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi inaugurates the Ashtalakshmi Mahotsav at Bharat Mandapam, Delhi. Union Minister for Communications and Development of North Eastern Region, Jyotiraditya Scindia also present
The first-ever Ashtalakshmi Mahotsav is being celebrated from December 6th to… pic.twitter.com/yGOo9WJGiI
— ANI (@ANI) December 6, 2024
मोदी बोले, आज भारत सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता अष्टलक्ष्मी राज्य के युवा हैं। नॉर्थ ईस्ट का युवा हमेशा से विकास चाहता है। दस वर्षों में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में स्थायी शांति के प्रति एक अभूतपूर्व जनसमर्थन दिख रहा है। लंबे समय तक हमने देखा है कि विकास को भी कैसे वोटों की संख्या से तोला गया है। नॉर्थ ईस्ट के पास सीटें कम थी इसलिए पहले की सरकारों द्वारा वहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। यह अटल जी की सरकार थी जिसने पहली बार नॉर्थ ईस्ट के लिए अलग मंत्रालय बनाया।
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with the artisans and craftsmen who showcase their products at the Ashtalakshmi Mahotsav at Bharat Mandapam, Delhi.
The first-ever Ashtalakshmi Mahotsav is being celebrated from December 6th to 8th, 2024 – aims to offer a dynamic stage for… pic.twitter.com/63mILgIG3P
— ANI (@ANI) December 6, 2024
नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 100-200 साल के कालखंड को देखें तो हमने पश्चिम की दुनिया का उभार देखा है। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर दुनिया में पश्चिमी क्षेत्र की एक छाप रही है। संयोग से भारत में भी हमने देखा है कि हमारे देश के पश्चिमी क्षेत्र ने भारत की ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाई है।