newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: नहीं खत्म हो रहा शिंदे-ठाकरे गुट के बीच घमासान, ठाकरे गुट की महिला के साथ शिंदे गुट ने की मारपीट, मामला दर्ज

Maharashtra: कलवा के मनीषा नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सोशल मीडिया के प्रदेश समन्वयक अयोध्या पौल पहुंची थी। अयोध्या पौल  ने बताया कि कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई।

नई दिल्ली। एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच का घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।उद्धव ठाकरे गुट की युवा सेना महिला विंग से जुड़ी रोशनी शिंदे की पिटाई के बाद एक और महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। अब ठाकरे गुट की महिला पदाधिकारी पर हमला किया है, वो भी शिंदे गुट की तरफ से।  महिला पदाधिकारी के मुंह पर स्याही फेंककर उनके साथ मारपीट की गई है।  महिला पदाधिकारी का कहना है कि ये तय साजिश के तहत किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

ठाकरे गुट की महिला के साथ मारपीट

कलवा के मनीषा नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सोशल मीडिया के प्रदेश समन्वयक अयोध्या पौल पहुंची थी। अयोध्या पौल  ने बताया कि कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तो बहाना था, ये सिर्फ और सिर्फ मेरे साथ बदसलूकी करनी थी। ये तय साजिश के तहत हुआ था, ये जाल ठाकरे समूह ने बिछाया है, सिर्फ मुझे पीटने के लिए।

shinde

ठाकरे गुट पर आरोप लगाते हुए अयोध्या पौल ने कहा कि शिन्दे गुट कब कौन सी शक्ल को इख्तियार कर ले ,इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मिली जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम ठाकरे समूह ने ही आयोजित किया था और कार्यक्रम में अयोध्या पौल के साथ-साथ जिला अध्यक्ष केदार दिघे,सांसद राजन विचारे ,सुषमा अंधारे को भी बुलाया गया था।

पुलिस में मुकदमा दर्ज

विवाद महापुरुषों की फ़ोटो पर माल्यार्पण करने के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि महापुरुषों की फ़ोटो पर माल्यार्पण करने की बात शिवसैनिकों की पसंद नहीं आई और उन्होंने ठाकरे गुट की महिला पर हमला कर दिया। पहले महिला पर स्याही फेंकी गई, फिर उनके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।