Brain Challenge: इन दोनों तस्वीरों में हैं 5 अंतर, केवल जीनियस लोग ही ढूंढ सकते हैं!

Brain Challenge: अगर आप ध्यान लगाकर उन चीजों को ढूंढते हैं आपको वो मिल जाती है लेकिन कई बार ये इन चीजों को ढूंढने में पसीने छूट जाते हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को ब्रेन चैलेंज इमेज भी कहा जाता है क्योंकि जब हम इस तस्वीरों में छिपी चीजों को ढूंढते हैं तो इससे दिमाग की भी अच्छी खासी कसरत हो जाती है। 

रितिका आर्या Written by: April 6, 2023 4:48 pm
Optical Illusion Image

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि चीजें हमारी आंखों के सामने होती है लेकिन हम ही उन्हें नहीं देख पाते। हम उस चीज को काफी ढूंढते भी हैं पर हमें वो मिलती ही नहीं। हालांकि दूसरे लोगों को वो आसानी से मिल जाती है। ठीक इसी तरह ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Image) गेम होते हैं। जिनमें कुछ चीजें बड़ी ही सफाई के साथ छुपाई गई होती हैं। अगर आप ध्यान लगाकर उन चीजों को ढूंढते हैं आपको वो मिल जाती है लेकिन कई बार ये इन चीजों को ढूंढने में पसीने छूट जाते हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को ब्रेन चैलेंज इमेज भी कहा जाता है क्योंकि जब हम इस तस्वीरों में छिपी चीजों को ढूंढते हैं तो इससे दिमाग की भी अच्छी खासी कसरत हो जाती है।

Optical Illusion Image

हम हर दिन की तरह आपके लिए लेकर आ गए हैं मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) जिसमें आपको दो तस्वीरों का कोलाज दिखाई दे रहा होगा। इस तस्वीर में आपको दो घर दिखाई दे रहे होंगे। तस्वीर में दोनों घरों और आस-पास की जगह में देख कर आपको पांच अंतर ढूंढने हैं। अगर आप तेज दिमाग वाले हैं तो आप तस्वीर में पांच अंतर ढूंढ ही लेंगे। चलिए आपको मिलता है 5 सेकंड का वक्त, 5 सेकंड में ही आपको तस्वीर में छिपे पांचों अंतर ढूंढने हैं। चलिए आपका समय शुरू होता है अब…

टिक…

टिक…

टिक…

क्या हुआ नहीं मिला…

समय खत्म…

अब ढूंढना बंद कीजिए, क्या आपको तस्वीर में छिपे पांचों अंतर मिल गए। अगर हां तो आप बहुत ही तेज दिमाग वाले हैं। आपको चैलेंज पूरा करना पसंद है लेकिन अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने चैलेंज को पूरा नहीं किया है तो आप परेशान मत होइए। नीचे हमने एक तस्वीर दी हुई है। इस तस्वीर में आपको पांचों अंतर दिखाई देंगे। चलिए मिलते हैं कल नए ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज के साथ…

Brain Challenge

Latest