newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G 20 Summit: जी-20 में शामिल होने वाले नेताओं को दिए गए ये बेशकीमती उपहार, यहां देखिए

G 20 Summit: सम्मेलन में शिरकत करने वाले सभी नेताओं के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया था। रात्रिभोज में शामिल होने से पूर्व पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी वैश्विक नेताओं का स्वागत किया था।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की दो दिनी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद भी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गुलजार है। इससे जु़ड़े कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा जारी है। कोई इसे कूटनीतिक सफलता के रूप में रेखांकित कर रहा है, तो कोई इसे विफलता के रूप में रेखांकित कर रहा है। दो दिनी बैठक में दुनियाभर से आए नेता जी-20 बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान सभी वैश्विक नेताओं को भारत की संस्कृति से रूबरू कराया गया था। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सभी का दिल जीता लिया। विदेश में रहने के बावजूद भी भारतीय संस्कृति से उनके अटूट लगाव को देखकर हर किसी का हदय मंत्रमुग्ध हो गया। बता दें, ऋषि सुनक को रिसीव करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत सियाराम के नारे से किया। इसके बाद सुनक ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। ध्यान दें, सुनक का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब देश में सनातन धर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

pm modi

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब जी -20 की अध्य़क्षता ब्राजील को सौंप दी है। अब अगले वर्ष ब्राजील की अध्यक्षता में इसकी बैठक होगी। हालांकि, नवंबर तक भारत के पास इसकी कमान है। इस बीच पीएम मोदी ने नवंबर में जी-20 का वर्चुअल सम्मेलन बुलाने का भी आह्वान किया है। जिसमें कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि दो दिनी बैठक में वैश्विक नेताओं के बीच कई मुद्दों पर समझौते हुए हैं, जिन्हें आगामी दिनों में जमीन पर उतारने की दिशा में कदम उठाया जाएगा, जो कि संगठन के सभी सदस्यीय देशों के लिए हितकारी साबित होंगे।

उधर, सम्मेलन में शिरकत करने वाले सभी नेताओं के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया था। रात्रिभोज में शामिल होने से पूर्व पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी वैश्विक नेताओं का स्वागत किया था। इसके बाद सभी भोज में शामिल हुए। सभी के समक्ष भारतीय व्यंजन परोसे गए थे। जिसकी सभी ने तारीफ की। वहीं, रवाना होने से पहले भारत की ओर से सभी वैश्विक नेताओं को बेशकीमती उपहार भी दिए गए। आइए, आगे कि रिपोर्ट में हम आपको इन उपहारों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रेड गोल्ड:- यह कश्मीरी केसर है। यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला बताया जाता है।

पेको दार्जिलिंग और नीलगीरि चाय:- यह दुनिया की सबसे बेशकीमती चाय मानी जाती है।

सुंदरबन का शहद:-सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है। इससे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ होते हैं।


कन्नौज का इत्र: इसे चमेली और गुलाब के फूलों से तैयार किया जाता है। पूरे साल वैश्विक बाजार में इसकी मांग रहती है।

अराकू कॉफी:- यह अपने अनुपम स्वाद के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है।

खादी वस्त्र: इसे भारत की आजादी के दौरान क्रांति का प्रतीक बताया जाता है।

कश्मीरी पश्मीना: इसे फेब्रिक से तैयार किया जाता है, जिसे मानवहित के लिए काफी उपयोगी बताया जाता है।

शीशम की लकड़ी का संदूक: जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नेताओं को यह संदूक उपहार के रूप में प्रदान किए गए हैं।