newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhagat Singh Birthday: पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Bhagat Singh Birthday: देश की आजादी में अपना खून बहाकर क्रांति की एक नई मशाल जलाने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती हैं। उनके अमूल्य बलिदान को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद किया है।

नई दिल्ली। देश की आजादी में अपना खून बहाकर क्रांति की एक नई मशाल जलाने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती हैं। उनके अमूल्य बलिदान को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद किया है। उन्होंने भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

bhagat singh

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’

अमित शाह ने भगत सिंह को याद करते हुए लिखा- ‘भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें चरण वंदन।’

अमित शाह ने भगत सिंह को याद करते हुए लिखा- ‘मां भारती के वीर सपूत और अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने की उनकी वीरगाथा भारतवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। His sacrifice for India’s freedom inspires people across generations. I bow to him on his jayanti.’

जेपी नड्डा ने भगत सिंह को याद करते हुए लिखा- ‘परम देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत माँ के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। अपनी अल्पायु में अपने शौर्य एवं पराक्रम से जनमानस में स्वाधीनता की अलख जगाने और मां भारती के लिए न्यौछावर आपका जीवन युवाओं में सदैव देशप्रेम की लौ जलाता रहेगा।’