Bihar political: ‘ये अपनी ही पार्टी को…’, नीतीश कुमार पर भड़के चिराग पासवान, कंस से तुलना करते हुए कह दी ये बात

Bihar political: जेडीयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने तो आरसीपी सिंह को भाजपा का चिराग मॉडल तक बता दिया था। अब ललन सिंह के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश और ललन सिंह की खटिया खड़ी की है।

रितिका आर्या Written by: August 8, 2022 12:02 pm
chirag paswan

पटना। जेडीयू से आरसीपी सिंह की विदाई के बाद बिहार की राजनीति का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। खबरें हैं कि जल्द ही जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी अलग हो सकते हैं। रविवार रात जब खबर आई कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की है तो भाजपा से टूट की खबरों को और बल मिलने लगा। बिहार की सियासत में उठे इस बवंडर के लिए जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जेडीयू की तरफ से ये आरोप लगाया गया कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ षडयंत्र रच रहे थे। जेडीयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने तो आरसीपी सिंह को भाजपा का चिराग मॉडल तक बता दिया था। अब ललन सिंह के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश और ललन सिंह की खटिया खड़ी की है।

modi and nitish

बिहार की जनता ही देगी जवाब- चिराग पासवान

सीएम नीतीश और ललन सिंह पर अपनी नाराजगी जताते हुए लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं और किसी का कोई मॉडल नहीं हूं। आज उन लोगों के घर में ही फूट हो गई है जो की दूसरे का घर तोड़ने का काम करते हैं। बेहतर होगा कि वो इस फूट कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे।” इसके आगे चिराग पासवान ने ये भी कहा, “आज नीतीश कुमार का ये कहना है कि मेरी नाक के नीचे ही आरसीपी सिंह भ्रष्टाचार करते रहे और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं। ये बिहार की जनता के साथ सरासर धोखेबाजी है जिसका जवाब बिहार की जनता ही आपको देगी”।

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को बताया कंस

कंस से नीतीश कुमार की तुलना करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि साल 2020 में भी वो कंफ्यूजन में थे और आज भी। तब उन्हें मैंने नहीं बल्कि बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था। मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि उस वक्त भी था और आज भी हूं। 2024 में हार का डर उनके मन में ऐसा घूंसा है कि वो अब मामा कंस की तरह ही देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं। पहले नीतीश कुमार ने मुझपर हमला किया था और अब वो आरसीपी सिंह पर हमलावर हैं। इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि ये नहीं जानते की सियासी वध के लिए कृष्ण ने जन्म लिया था। इस बार तो इनका पाला बदलना भी कोई काम नहीं आएगा। ये तीन योद्धा जो बैठे थे। इनका ट्रैक रिकॉर्ड देखने के लिए ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब आसानी से पता चल जाएगा कि नीतीश कुमार को किससे डरना है।

nitish kumar

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा में कांग्रेस के पास 19 विधायक हैं। इसके अलावा जेडीयू विधायकों की संख्या 45 है। वर्तमान में नीतीश कुमार, बीजेपी के 77 विधायकों के साथ मिलकर सत्ता संभाल रहे हैं। संख्या बल के लिहाज से देखा जाए तो उन्हें आरजेडी का साथ भी जरूरी होगा।