newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Krishna Janmashtami: इस बार मथुरा में कुछ तरह से खास होने वाली है कृष्ण जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami: श्री गणेश पूजन के उपरांत उनको 1008 कमल के पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा और भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक मंदिर के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। बता दें कि ये सब जानकारी संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी है।

नई दिल्ली। इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर कान्हा की नगरी पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। आने वाली तारीख 19 अगस्त की रात्री 12.00 बजे करोड़ो देशवासियों के आस्था का केंद्र रहे मथुरा में कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल का महोत्सव खास होने के पीछे कुछ मुख्य बाते में बताया जा रहा है कि श्रीहरि कांता पोशाक को धारण कर शारंस शोभा पुष्प बंगले में धारण कर कन्हैया भक्तों को दर्शन देंगे। इसके लिए श्री गणेश पूजन के उपरांत उनको 1008 कमल के पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा और भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक मंदिर के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। बता दें कि ये सब जानकारी संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी है।

1008 कमल के पुष्पों से सुसज्जित होंगे भगवान श्रीकृष्ण

मीडिया के साथ बात करते हुए कपिल शर्मा ने बताया कि, ‘ श्रीहरि कांता पोशाक को धारण कर भगवान शारंग पुष्प बंगले में भक्तजनों को दर्शन देंगे। रात्री 11.00 बजे गणेश पूजन के बाद भगवान को 1008 कमल के पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा। 12 बजे भगवान की पूजा होगी। इसके बाद लाखों श्रृद्धालु जो कृष्ण भगवान के दर्शन के लिए यहां पर आएंगे।’ इसके अलवा उन्होंने बताया कि स्वर्ण मंडित रजत कामधेनु स्वरूपा दिव्य गो माता से कृष्ण जी का अभिषेक किया जाएगा। गर्भ ग्रह का चबूतरा कारागार के स्वरूप में बनाया जाएगा ताकि लोगों को यह महसूस हो पाए कि वे कंस की जेल देख रहे हैं।

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम

गणपति नवग्रह स्थापना पूजा- रात 11.00 बजे

कमल पुष्प तुलसीदल पूजा- रात 11.55 बजे

प्रकटय दर्शन पट बंद- रात 11.59 बजे

उत्सव व आरती- रात 12.00 बजे

कामधेनु से महाअभिषेक- रात 12.05 बजे

श्रृंगार आरती- रात 12.40 बजे

शयन आरती- रात 01.25 बजे