newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nagaland: ‘जब आप क्यूट और सिंगल दोनों हों…’, छोटी आंख के फायदे बताने वाले नागालैंड के मंत्री का अब ये Tweet हो रहा वायरल, लोगों को भी आ रहा पसंद

Nagaland: स बार तेमजेन इमना अलॉन्ग अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने खुद को क्यूट और सिंगल बताते हुए कुछ बातें लिखी हैं। मंत्री के इस ट्वीट पर लोगों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर नागालैंड के मंत्री ने आखिर ऐसा लिखा क्या है…

नई दिल्ली। नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी तेमजेन इमना अलॉन्ग अपनी छोटी आंखों के फायदे गिनाते हुए नजर आते हैं तो कभी अपने खाने को लेकर मजाकिया बातें करते हैं। अब एक बार फिर मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार तेमजेन इमना अलॉन्ग अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने खुद को क्यूट और सिंगल बताते हुए कुछ बातें लिखी हैं। मंत्री के इस ट्वीट पर लोगों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर नागालैंड के मंत्री ने आखिर ऐसा लिखा क्या है…

nagaland..

‘जब आप क्यूट और सिंगल दोनों हों…’

एक दिन पहले यानी रविवार 25 सितंबर को मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो लोगों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में  मंत्री तेमजेन के आस-पास जो लोग मौजूद हैं वो उनके साथ सेल्फी लेने में लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें ऐसा क्या है जो इस ट्वीट को वायरल कर रहा है तो जरा ठहरिए जनाब…इस ट्वीट के वायरल होने का कारण है तस्वीर को शेयर करते हुए दिया गया कैप्शन…जी हां, इस तस्वीर को शेयर करते हुए तेमजेन इमना अलॉन्ग ने लिखा है, “जब आप क्यूट और सिंगल होते हैं, तो आप हर जगह पापराज़ी को आकर्षित करते हैं। मैं एक Celeb की तरह महसूस कर रहा है.आपके स्नेह व प्यार से नतमस्तक हूं”।

मंत्री तेमजेन का ये कैप्शन ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खैर हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नागालैंड के मंत्री तेमजेन अपने ऐसे मजेदार स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हों। इससे एक दिन पहले भी उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें लोग उनके साथ फोटो लेने में लगे हुए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए मंत्री तेमजेन ने मजेदार कैप्शन दिया था। तेमजेन ने लिखा था, ‘मैं मरजावा…आप सभी के प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद। ’।