newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: ‘75 साल का दूल्हा, 70 की दुल्हन…’, खूब हो रही इस अनोखी शादी की चर्चा, फिल्मी है प्यार से शादी तक की स्टोरी

Maharashtra: प्यार का ये अनूठा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां एक 70 साल और 75 साल का बुजुर्ग शादी के बंधन में बंधा है। इस बुजुर्ग कपल की शादी भी धूम-धाम के साथ हुई है। इस शादी में बुजुर्ग जोड़े ने भी खूब डांस किया। अब चलिए आपको बताते हैं कैसे इस उम्र में हुआ इस बुजुर्ग कपल को प्यार…

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार कब, किस उम्र में हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। प्यार ऐसी खुशी है जो लोगों को हर उम्र में सुखद अनुभव कराता है। आज हम आपको प्यार से जुड़ा ऐसा मामला दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आप भी कह उठेंगे कि हां प्यार के लिए कोई सीमा नहीं है। प्यार का ये अनूठा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां एक 70 साल और 75 साल का बुजुर्ग शादी के बंधन में बंधा है। इस बुजुर्ग कपल की शादी भी धूम-धाम के साथ हुई है। इस शादी में बुजुर्ग जोड़े ने भी खूब डांस किया। अब चलिए आपको बताते हैं कैसे इस उम्र में हुआ इस बुजुर्ग कपल को प्यार…

Maharashtra.

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के बंधन में बंधा ये कपल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित शिरोल तहसील घोसरवाड में जानकी नाम के अनाथ आश्रम में रहता था। बीते 2 सालों से ये दोनों ही उस आश्रम में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 75 साल के बाबूराव पाटिल की पत्नी की मौत हो चुकी है। वहीं, 70 साल अनुसया शिंदे के भी पति की मौत हो चुकी है।

Maharashtra.

अपने-अपने जीवनसाथी को खोने के बाद से ही इस आश्रम में ये एक दूसरे का ख्याल रखते थे। 2 सालों तक साथ रहने के बाद 75 साल के बाबूराव पाटिल ने बीते दिनों अनुसया शिंदे को प्रपोज किया। हालांकि पहले 70 साल की अनुसया शिंदे ने इंकार कर दिया लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

Maharashtra.

बाद में जब इस कपल के प्यार की जानकारी आश्रम के व्यवस्थापक बाबासाहेब पुजारी को लगी तो उन्होंने कानूनी प्रक्रिया और हिन्दू रीति-रिवाज को ध्यान में रखते हुए ये शादी संपन्न कराई। इस शादी को आश्रम में ही कराया गया। दोनों इस उम्र में एक-दूसरे का साथ पाकर खुश हैं। वहीं, अब इस बुजुर्ग कपल की शादी की चर्चा हर ओर भी होने लगी है।