newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP By Election: मैनपुरी में आज सपा के लिए मुलायम की विरासत को बचाने का दिन, बीजेपी के लिए सपा का गढ़ ध्वस्त करने का मौका

UP By Election: सपा के लिए इस चुनाव में मैनपुरी और रामपुर की सीट अहम है। खासकर मैनपुरी पर सपा ने अपने कब्जे के लिए पूरा जोर लगाया है क्योंकि ये सीट नेताजी मुलायम सिंह के देहांत के बाद खाली हुई है और अब इस सीट (मैनपुरी) से सपा के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं तो वहीं, भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों ने भी भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसी दिग्गज पार्टियों की धड़कनें बढ़ाई हुई है। यहां मैनपुरी, रामपुर, खतौली जैसी सीटों पर आज उपचुनाव के नतीजे आने वाले हैं। लोकसभा की 1 और विधानसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा और मुलायम सिंह यादव की पार्टी सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सपा के लिए इस चुनाव में मैनपुरी और रामपुर की सीट अहम है। खासकर मैनपुरी पर सपा ने अपने कब्जे के लिए पूरा जोर लगाया है क्योंकि ये सीट नेताजी मुलायम सिंह के देहांत के बाद खाली हुई है और अब इस सीट (मैनपुरी) से सपा के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में है।

UP By Election....

सपा के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इधर भारतीय जनता पार्टी के सामने सपा की इस महत्वपूर्ण सीटों पर अपना अधिकार जमाने की चुनौती है। चुनावी नतीजों से पहले आए रुझानों को देखा जाए तो खतौली और रामपुर में भाजपा के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। इन सीटों पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है।

UP By Election.......

मैनपुरी सीट पर भाजपा ने उतारा है ये उम्मीदवार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के देहांत के बाद से ही मैनपुरी सीट खाली थी। ऐसे में चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा (BJP) ने रघुराज शाक्य को उतारा है। चुनाव के नतीजे आने से पहले आरोप प्रत्यारोप का भी सिलसिला शुरू हो गया है।

UP By Election...

सपा की तरफ से भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि सरकारी मशीनरी का गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे-जैसे चुनावी नतीजों की घड़ी करीब आ रही है दोनों दलों की सांसें बढ़ती जा रही है। खैर मैनपुरी सीट में सपा अपनी साख बचा पाती है या नहीं इसके अलावा बाकी सीटों पर क्या नतीजे आते हैं ये जानने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।