newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: ‘वो स्त्री है… कुछ भी कर सकती है..’, सीट को लेकर दो महिलाओं में दे दनादन, बालों को नोचती दिखीं महिलाएं

Viral Video: यूजर्स भी वीडियो पर मजेदार कमेंट्स पर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-सब फ्री के चक्कर में हो रहा है। जबकि एक दूसरे ने कमेंट कर लिखा- कर्नाटक में फ्री का कमाल है इसलिए झगड़ा हो रहा है और इस झगड़े की जड़ कांग्रेस है

नई दिल्ली। ट्रेन, बस और मेट्रो में सीट के लिए मारामारी होना आम बात है। आए दिन ऐसी वीडियो सामने आती रहती है, जिसमें महिलाओं, पुरुषों को आपस में भिड़ते हुए देखा गया है। सोशल  मीडिया का जमाना है और ऐसे भी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर रौला काट देती है। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें दो महिलाओं के बस सीट के लिए बुरी तरीके से लड़ते-झगड़ते देखा जा रहा है। वीडियो कर्नाटक के तुमकुर का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

viral video1

सीट को लेकर बवाल

वायरल वीडियो में एक महिला ने दूसरी महिला को बालों से पकड़ रखा है और वो चीख रही है। दूसरी महिला अपने बालों को छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि महिला की पकड़ इतनी मजबूत है कि वो खुद को अलग नहीं कर पा रही हैं। महिला को बचाने के लिए एक पुरुष को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा, लेकिन महिला तो उसपर ही हावी हो गई और लड़ने लगी। जैसे-तैसे दोनों महिलाओं की जंग को शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि लड़ाई सीट को लेकर हो रही थी। ये पहला मामला नहीं है,जब दो महिलाओं को आपस में लड़ते हुए देखा गया है।

यूजर्स ने लिए मजे

बस में महिला सीट पर बैठने को लेकर को लेकर कई बार झगड़े हुए हैं।बता दें कि कर्नाटक में महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा है। नतीजे में भीड़ हो रही और सीट के लिए मारामारी मचती है। पहले भी कई वीडियो आ चुके हैं, जिसमें सीटों के लिए महिलाओं को भीड़ते हुए देखा गया है।

यूजर्स भी वीडियो पर मजेदार कमेंट्स पर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-सब फ्री के चक्कर में हो रहा है। जबकि एक दूसरे ने कमेंट कर लिखा- कर्नाटक में फ्री का कमाल है इसलिए झगड़ा हो रहा है और इस झगडे की जड़ कांग्रेस है।