newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ujjain: उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी में टूट कर गिरी मूर्तियां, घटना में बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Ujjain: जैसे ही इस घटना की सूचना उज्जैन कलेक्टर महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी एडीएम अनुकूल जैन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे इसके बाद सुधार कार्य शुरू करवाया गया।

नई दिल्ली। 11 अक्टूबर 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन के महाकाल लोक का जो लोकार्पण किया गया था। उज्जैन में आए भारी तूफान और आंधी के कारण महाकाल लोकगीत सप्त ऋषि यों की 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई हैं। 10 से 25 फीट ऊंची ये मूर्तियां लाल पत्थर और फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक से बनाई गई थी। उज्जैन में ही श्री सांदीपनि आश्रम के सामने आंधी से पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। दीपक की मूर्तियां और पेड़ टूटकर गिरा उस समय कई सुधार वहां पर मौजूद थे वह हादसे में बाल-बाल बचे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जैसे ही इस घटना की सूचना उज्जैन कलेक्टर महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी एडीएम अनुकूल जैन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे इसके बाद सुधार कार्य शुरू करवाया गया। वहीं महाकाल लोक की मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद कांग्रेस का दल भी महाकाल लोक पहुंचा और वहां पर पहुंचकर मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाने लगा।

गौर करने वाली बात यह है कि आंधी में मूर्तियों के गिरने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। इसके महाकाल लोक निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली की गई ये आरोप लगाते हुए पहले से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि, पूरे मामले में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। महाकाल लोक की जांच भी लोकायुक्त कर रही है। वहीं कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी ने कहा कि हर साल आंधी तूफान और बारिश होती है, लेकिन इस बार महाकाल लोक की मूर्तियां कागज की तरह उड़ गई। इससे महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार के आरोप सही दिखाई पड़ते हैं।