newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan:लड़की हूं लड़ सकती हूं…वाला नारा देने वाली कांग्रेस सरकार के राज में महिला के साथ गैंगरेप, शरीर को बुरी तरह नोंचा

Rajasthan: एक व्यक्ति की मदद से महिला को थाने लगाया गया, जिसने पहले तो महिला का तन ढका और फिर उसे थाने लेकर गया। पुलिस ने महिला के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली है।मामले पर भीलवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने कहा कि मामले की जांच के बाद सामने आया है कि तीनों युवक नशे में थे

नई दिल्ली। लड़की हूं लड़ सकती हूं…का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार के राज में ही लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात को बार-बार अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी महिला के सारे कपड़े भी अपने साथ लेकर चले गए। बेचारी महिला निर्वस्त्र होकर सड़क पर मदद की भीख मांगती रही, लेकिन किसी ने भी उसका साथ नहीं दिया। लोगों ने पागल समझ कर महिला को नजरअंदाज कर दिया।

तीन लोगों ने किया गैंगरेप

बताया जा रहा है कि घटना राजस्थान के भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र की है।, जहां महिला रात को खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने महिला को जबरन जीप में डाला और वहां से निकल गए। महिला के साथ तीन लोगों ने गैंग किया, उसके शरीर को बुरी तरीके से नोंच दिया। आरोपियों ने महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं छोड़े और इसे निर्वस्त्र कर छोड़ दिया। कुछ ग्रामीणों ने महिला को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

एक व्यक्ति की मदद से महिला को थाने लगाया गया, जिसने पहले तो महिला का तन ढका और फिर उसे थाने लेकर गया। पुलिस ने महिला के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली है।मामले पर भीलवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने कहा कि मामले की जांच के बाद सामने आया है कि तीनों युवक नशे में थे। वारदात वाली जगह पर छानबीन चल रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना सामने आने के बाद ग्रामीण लोगों में रोष का माहौल है।ग्रामीण इंसाफ की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में जहां महिलाओं के साथ ऐसी वारदात हो रही हैं, वही प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ राजस्थान के ही रणथंभौर में छुट्टियां मना रही हैं