newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, एम्‍स में हुए भर्ती

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

नई दिल्ली। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से एक और केंद्रीय मंत्री संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। मेघवाल केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

arjun meghwal

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव निकले थे। शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन अब ठीक हो गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं।