newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Smriti Irani: 47 साल की हुई केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीएम मोदी ट्वीट कर जन्मदिन की दी बधाई

Smriti Irani: देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्मृति ईरानी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… वह हमारी नारी शक्ति के कल्याण के लिए हमारी सरकार के प्रयासों को सराहनीय नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। उनकी वक्तृत्व कला के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है और वे जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़ती हैं।

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। स्मृति ईरानी ने टीवी की दुनिया से अपना नाम कमाया। इन्होंने एकता कपूर का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में काम कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। स्मृति ईरानी ने मॉडलिंग भी की हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को नई दिल्ली में हुई था। टीवी की दुनिया में अच्छा-खासा नाम बनाने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग को बाय-बाय कह राजनीति में कदम रखा। साल 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनी। स्मृति ईरानी के 47वें जन्मदिन पर पीएम से लेकर अन्य मंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं-

देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्मृति ईरानी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… वह हमारी नारी शक्ति के कल्याण के लिए हमारी सरकार के प्रयासों को सराहनीय नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। उनकी वक्तृत्व कला के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है और वे जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़ती हैं। उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह-

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्मृति ईरानी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। वह देश में महिला सशक्तिकरण और बच्चों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम कर रही हैं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में लंबे जीवन का आशीर्वाद मिले।

किरेन रिजिजू-

देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी स्मृति ईरानी को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन पर बधाई। इतने लंबे समय तक सहयोगी, मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता होने पर गर्व है, जो पार्टी की अथक सेवा करते हैं और अब सक्रिय रूप से बाल कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं!


केशव प्रसाद मौर्य-

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी स्मृति ईरानी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा ओजस्वी वक्ता व सरल-सहज व्यक्तित्व की धनी, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक एवं मा. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

भूपेन्द्र यादव-

भूपेन्द्र यादव ने भी स्मृति ईरानी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और कहा प्रिय बहन और कर्मठ केंद्रीय मंत्री श्रीमती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जी। स्मृति जी महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने और सबका साथ, सबका विकास के विजन को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।