newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने हिन्दू समाज से संगठित होने का किया आह्वान, छपरौली में 101 गणमान्य नागरिकों को करवाया शिवास्त्र धारण

आज पूरे विश्व में लगभग 157 ईसाई देश हैं और 57 मुस्लिम देश हैं। हिन्दुओं का, सनातनियों का एकमात्र देश भारत ही है। अगर इसे समय रहते हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया तो हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी जिहादी शक्तियां यहां भी अपने मंसूबों में सफल हो जाएंगी। इसीलिए यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट देश के हर जिले में अपने कार्यालय खोलकर हिन्दू जन जागरण का अभियान संतों के मार्गदर्शन में जोर-शोर से चलाएगा।

नई दिल्ली। भारत को विधिवत हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए देश भर के हिन्दू समाज को जात-पात, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक शमशान’ के माननीय सर संघ चालक मोहन भागवत जी द्वारा दिए गए मंत्र को पूरे हिन्दू समाज के घर-घर पहुंचाना होगा। आज सनातन विरोधी, राष्ट्र विरोधी, जिहादी शक्तियां व कुछ राजनीतिक पार्टियां लव-जिहाद, बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की घुसपैठ और एक तरफा जनसंख्या में भारी वृद्धि कर देश के जनसंख्या संतुलन को बिगाड़ने का कार्य कर रहा है। जिन लोगों ने 1947 में धर्म के आधार पर भारत का बंटवारा करवाया था वह लोग आज खुलेआम अपनी जनसंख्या बढ़ाकर और जिहादियों की घुसपैठ करवाकर भारत को एक और मुस्लिम राष्ट्र ‘गजवा-ए-हिंद’ बनाने की साजिशे रच रहे हैं।

इसलिए यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का यह आह्वान है कि सारा हिन्दू समाज, सारा संत समाज एकजुट होकर हिन्दू समाज में जन-जागरण अभियान चलाए और जिस तरह से धारा 370 को लोकसभा में विधेयक पास कर पूरी तरह जम्मू-कश्मीर से हटा दिया गया है उसी तरह 2 नवंबर 1976 को इंदिरा गांधी द्वारा एमरजेंसी लगाकर संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया था को हटाकर भारत को विधिवित रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। आज पूरे विश्व में लगभग 157 ईसाई देश हैं और 57 मुस्लिम देश हैं। हिन्दुओं का, सनातनियों का एकमात्र देश भारत ही है। अगर इसे समय रहते हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया तो हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी जिहादी शक्तियां यहां भी अपने मंसूबों में सफल हो जाएंगी। इसीलिए यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट देश के हर जिले में अपने कार्यालय खोलकर हिन्दू जन जागरण का अभियान संतों के मार्गदर्शन में जोर-शोर से चलाएगा।

हिन्दुओं के परिवारों में भी कम से कम 3-4 बच्चें हों इसके लिए भी हिन्दू समाज को प्रेरित किया जायेगा। छपरौली में बागपत जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए यह विचार यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना श्री जय भगवान गोयल ने रखे। इस मौके पर अंकुर जैन को जिला बागपत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर 101 नागरिकों को शिवास्त्र धारण करवाये गये। इस अवसर पर बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को भी शिवास्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, उन्होंने भी संतों के साथ मिलकर शिवास्त्र धारण करवाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर सर्वश्री जगदगुरू मां कंचन गिरी, स्वामी सूर्यदेव चैतन्य जी महाराज, स्वामी दिगंबर बाबा श्याम गिरी जी महाराज (तलवार वाले बाबा), डॉ. राधाकांत वत्स, पूर्व चेयरमैन छपारौली संजीव खोखर, धर्मेन्द्र बेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनदीप गोयल (राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी), महेन्द्र मनचंदा (अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश) अवध कुमार (संगठन मंत्री दिल्ली प्रदेश) रविन्द्र गर्ग (महासचिव, ग्लोबल वैश्य फेडरेशन), नरेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रमोद जैन, सचिन जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, अनुज जैन, गौरव जैन, महेश जैन, गौरव जैन, राजीव पंडित आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।