
नई दिल्ली। बीते दिन केरल के अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में एक सिरफिरे ने साथी यात्रियों पर केमिकल से आग लगा दी थी। इस वारदात में एक बच्चा और एक महिला समेत 3 की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि 3 यात्रियों के शव रेलवे पटरी के पास से मिले थे। साथ ही एक बैग भी बरामद किया था। इसी बीच घटना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। केरल में ट्रेन मे आग लगाने वाले शख्स को शिकंजे में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यूपी एटीएस ने आरोपी शाहरुख सैफी को धर दबोचा है। बताया है जा रहा कि सैफी बुलंदशहर का रहने वाला है और केरल में मजदूरी करता है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी का स्कैच जारी किया था। जिसके बाद उसकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी थी। इसके अलावा एनआई की टीम आज घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही इस वारदात को आतंकी वारदात के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है।
Kerala: NIA team reaches Kannur in connection with Kozhikode train fire case. pic.twitter.com/TVndS1nu8U
— ANI (@ANI) April 4, 2023
वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विशेष जांच दल यानी SIT गठन भी किया। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल अग्निकांड पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार वालों के प्रति संवदेना व्यक्त की थी। बता दें कि आरोपी की ट्रेन में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उसने साथी यात्रियों पर केमिकल फेंककर आग लगा दी थी। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। यात्री चिखने चिल्लाने लगे। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई झुलस गए थे। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
#WATCH | On an unidentified man pouring petrol on a passenger & setting fire inside a moving train near Elathoor in Kozhikode district, Kerala Governor Arif Mohammed Khan says, “…Three people lost their lives. This is heart-rending. I express my condolences to the bereaved… pic.twitter.com/qqLCkPfs0Z
— ANI (@ANI) April 3, 2023
वहीं आरोपी घटना के बाद मौके से तुरंत फरार हो गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। वहीं आरोपी का भागने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें वो बाइक में बैठकर तुरंत भाग गया था। वहीं पुलिस ने एक चश्मदीद की सहायता से आरोपी की स्कैच भी बनाया। ताकि आरोपी सैफी को गिरफ्तार किया जा सके। अब यूपी एटीएस ने आज बुलंदशहर से शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर लिया है।
Another day, Another Abdul setting a train on fire. This time, it was Kerala passengers that paid the price. Here is CCTV footage of the criminal making an escape after committing the act. pic.twitter.com/WIhbX17rle
— GOON (@DROPPINLIBS) April 4, 2023
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर जताया दुख-
केरल ट्रेन अग्निकांड पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया था। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य के सीएम से बात भी की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही।
#WATCH | On an unidentified man pouring petrol on a passenger & setting fire inside a moving train near Elathoor in Kozhikode district, Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, “It’s a very unfortunate incident. I have spoken with the Kerala CM. He is constituting an SIT. The RPF,… https://t.co/Yc7thiJIod pic.twitter.com/hoFaB8WTAZ
— ANI (@ANI) April 3, 2023