newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने दिया दीपावली का तोहफा, 52 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

CM Yogi Promotion: इसके पहले सीएम योगी(CM Yogi) ने राज्य के तकरीबन 15 लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस(Deewali Bonus) देने का ऐलान किया। वहीं, किसानों को तोहफा देते हुए मंडी शुल्क में एक फ़ीसदी की कमी कर दी है, जिसका सीधा लाभ मंडी व्यापारियों को मिलेगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार दीवाली के मौके पर राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को तोहफा दिए जा रही है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर किसानों, व्यापारियों और कर्मचारियों को तोहफा दिया अब अधिकारियों को भी तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि योगी सरकार ने विभिन्न सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस का उपहार देने और किसान मंडी शुल्क की दर को घटाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने करने की सहर्ष मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से दी गई। गौरतलब है कि सीएम योगी के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में तथा 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है।

Yogi Haappy

जाहिर है कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिल रही है उनके लिए दिवाली की खुशी दोगुनी होनी तय है। इसके पहले सीएम योगी ने राज्य के तकरीबन 15 लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने का ऐलान किया। वहीं, किसानों को तोहफा देते हुए मंडी शुल्क में एक फ़ीसदी की कमी कर दी है, जिसका सीधा लाभ मंडी व्यापारियों को मिलेगा।

बोनस के ऐलान को देखते हुए इस फैसले से प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इससे राजकीय कोष पर 1022.75 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।