newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttrakhand: एक्शन में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, जल्द ही अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर चलाएगा बुलडोजर

वहीं, शम्स ने अपने उपरोक्त कदम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में हजारों एकड़ वक्फ की संपत्तियों पर माफिया का कब्जा है, जिसे वो विमुक्त कराना चाहते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने उपरोक्त कदम उठाया है।

नई दिल्ली।  उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा है कि वे उत्तराखंड में अपनी भूमि पर बने अवैध ढांचे को हटाएंगे। शादाब के मुताबिक, उत्तराखंड में वक्फ की करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। बता दें कि संसदीय बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद शादाब ने उपरोक्त जानकारी बीते रविवार को सार्वजनिक की है। आगामी 15 सितंबर को इस संदर्भ में प्रस्ताव भी पेश किया जाना है, जिसमें अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर किराए पर लेने या खरीदने के बारे में जानकारी समाहित होगी।

वहीं, शम्स ने अपने उपरोक्त कदम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में हजारों एकड़ वक्फ की संपत्तियों पर माफिया का कब्जा है, जिसे वो विमुक्त कराना चाहते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने उपरोक्त कदम उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि वो इन संपत्तियों को माफिया के चंगुल से इसलिए मुक्त कराना चाहते हैं, ताकि ये जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकें। उन्होंने आगे कहा कि हमने इस  दिशा में अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अब अगले सप्ताह से इनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई की शुरुआत उत्तराखंड के प्रेम नगर से होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अलीगढ़ के मुस्लिमों का कब्जा है। वे सालों पहले यहां कारखानों में काम करने आए थे। जिसके बाद वे वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करके यहीं बस गए। बहरहाल, वक्फ की इस कदम के वास्तविकता में तब्दील होने के बाद लोगों की क्या कुछ प्रतिक्रिया रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम