newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Varanasi News: वाराणसी में दर्दनाक घटना, एक साल तक बेटियों ने मां के शव से किया ये काम!

Varanasi News: बताया जा रहा है कि शव पर बंदूब आने की स्थिति में दोनों बहनें घर की छत पर ही खाना बनाती थी ताकि शव से आ रही दुर्गन्ध का पता किसी को ना लग पाए। इसके अलावा अगरबत्ती का भी प्रयोग करती थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने कई दिनों से दोनों को घर बाहर जाते हुए नहीं देखा। इसके बाद पड़ोसियों ने लड़कियों के रिश्तेदारों को सूचित किया। इसके बाद रिश्तेदार जब घर पहुंचे और उन्होंने जो नजारा देखा उनके होश उड़ गए। दोनों बहनें मां के कंकाल के साथ चादर लपेटे बैठी हुई थी। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। दरअसल दो बेटियों का मां के प्रति इतना प्रेम था कि मां के निधन हो जाने के बाद भी उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। करीब एक साल से वो शव के साथ घर में सोती रही। चौंकाने वाली बात ये है कि घर पर शव के रहते भी बर्थडे और जश्न भी मानती रही। पड़ोसियों-रिश्तेदारों को इसकी भनक भी नहीं लगी। बताया जा रहा है कि पिता ने 2 साल पहले ही घर छोड़ दिया था। मामला लंका थाना अंतर्गत सामने घाट मदरवां का है। मृतक महिला का नाम ऊषा त्रिपाठी और बेटियों का पल्लवी और वैश्विक है।

बताया जा रहा है कि शव पर बंदूब आने की स्थिति में दोनों बहनें घर की छत पर ही खाना बनाती थी ताकि शव से आ रही दुर्गन्ध का पता किसी को ना लग पाए। इसके अलावा अगरबत्ती का भी प्रयोग करती थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने कई दिनों से दोनों को घर बाहर जाते हुए नहीं देखा। इसके बाद पड़ोसियों ने लड़कियों के रिश्तेदारों को सूचित किया। इसके बाद रिश्तेदार जब घर पहुंचे और उन्होंने जो नजारा देखा उनके होश उड़ गए। दोनों बहनें मां के कंकाल के साथ चादर लपेटे बैठी हुई थी।

मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मृतका के कंकाल को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर दोनों बहनों काफी बवाल भी किया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।  पुलिस की पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि, 8 दिसंबर 2022 को बीमार के चलते महिला का देहांत हो गया था। पैसे के अभाव में दोनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और घर पर ही रखा। हालांकि दोनों बहनों ने लोगों को बताया कि उन्होंंने अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया।

हालांकि इस मामले में अब तमाम पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल होगी। महिला का निधन कैसे हुआ? लोगों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी? इसके अलावा जांच पड़ताल में ये भी पता लगाया जाएगा कि क्या दोनों बहनों की मानसिक स्थिति ठीक है?