Fact Check: क्या बीजेपी छोड़ने वाले वरुण गांधी, ट्विटर बायो से हटाया ‘BJP’?, जानिए पूरी सच्चाई

Varun gandhi: वरुण गांधी ने जब किसानों के लिए इंसाफ और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो लोगों का ध्यान उनके ट्विटर अकाउंट पर गया। यहीं से वरुण गांधी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी। खबर ये थी कि वरुण गांधी ने ट्विटर के बायो से ‘बीजेपी’ हटा लिया है।

Avatar Written by: October 5, 2021 1:55 pm

नई दिल्ली। बीजेपी नेता वरुण गांधी पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्ख़ियों से गायब थे। कानपुर में हुई हिंसा के बाद उन्होंने किसानों के लिए इंसाफ की मांग की, तभी से वे एक बार फिर चर्चा में आ गये। ट्विटर के जरिये वरुण गांधी ने जब किसानों के लिए इंसाफ और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो लोगों का ध्यान उनके ट्विटर अकाउंट पर गया। यहीं से वरुण गांधी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी। खबर ये थी कि वरुण गांधी ने ट्विटर के बायो से ‘बीजेपी’ हटा लिया है। इशारा इस तरफ किया जा रहा था कि वरुण गांधी बीजेपी से नाराज हैं और इसी नाराजगी की वजह से उन्होंने अपने बायो से ‘बीजेपी’ हटा लिया है लेकिन सच्चाई क्या है? क्या सच में वरुण गांधी ने अपने ट्विटर के बायो से ‘बीजेपी’ हटा लिया है। आइये पूरी खबर जानते हैं।

varun gandhi

दरअसल लखीमपुर खीरी में हुए किसानों पर हुए हमले के बाद वरुण गांधी ने इंसाफ की मांग की। ट्विटर पर वरुण गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे अपने पत्र को साझा करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन करता हूं। वरुण गांधी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। किसी ने कहा कि वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद अपने बायो से ‘बीजेपी’ हटा लिया है। इस तरह के हजारों दावे किये गये। कुछ लोगों ने तो इसे वरुण गांधी के बीजेपी छोड़ने का संकेत तक मान लिया और वरुण गांधी को बधाई दे डाली लेकिन सच्चाई क्या है?

varun gandhi

आपको बता दे कि वरुण गांधी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से बीजेपी हटाए जाने की बात सिर्फ सोशल मीडिया पर नही की जा रही है बल्कि कई न्यूज पोर्टल्स ने भी यही खबर लिखी है। हालाँकि सच्चाई कुछ और ही है। सच्चाई ये है कि वरुण गांधी ने हाल ही के दिनों में अपने ट्विटर हैंडल के बायो में कोई बदलाव् नहीं किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम बार वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के बायों में साल 2019 में बदलाव किया था। जब वे पीलीभीत से सांसद चुने गये थे।

varun gandhi

SPOONWILL वेबसाइट जो इस बात की जानकारी देती है कि किस ट्विटर हैंडल के बायो में कब और क्या बदलाव किये गये हैं, के अनुसार वरुण गांधी ने अपने ट्विटर के बायो में अंतिम बार बदलाव 14 जून,2019 को सुबह 4.40 पर किया था। उसके बाद से ही उनके ट्विटर के बायो में कोई बदलाव नही किया गया है। ऐसे में SPOONWILL से मिले नतीजों के आधार पर हम कह सकते हैं कि वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के बायो में कोई बदलाव नहीं किया है। इतना ही नही पिछले कई सालों से वरुण गांधी के ट्विटर हैंडल के बायो में ‘बीजेपी’ जुड़ा ही नहीं था तो हटाने का सवाल कैसे खड़ा होता है।

हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा ‘वरुण गांधी ने अपने ट्विटर के बायो से बीजेपी हटा लिया है’ पूरी तरह से गलत साबित होता दिखाई दिया।