newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mukesh Ambani Antilia case: एंटीलिया के बाहर मिली गाड़ी ने बढ़ा दी उद्धव सरकार की मुश्किल, मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह हटाए गए

Mukesh Ambani Antilia case:आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से परमवीर सिंह को हटाकर अब यह जिम्मेदारी हेमंत नगराले को सौंपी गई है। इसके साथ ही इस बात की भा जानकारी दी गई है कि परमवीर सिंह को होम गार्ड विभाग में भेजा गया है।

नई दिल्ली। मुंबई में एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी मिली स्कॉर्पियो कार की घटना लगातार सुर्खियों में है। इस पूरे मामले में शिवसेना नित सरकार के ऊपर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर निशाना साधा था। उसी का असर रहा कि आज महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें होम गार्ड विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के कई और आला अधिकारियों के पद और विभाग बदले गए हैं। सचिन वाजे का नाम एंटीलिया केस में आने के बाद से ही महाराष्ट्र की सरकार परेशानी में आ गई थी। NIA की तरफ से जिस तरह से सचिन वाजे को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे थे उसका दबाव राज्य सरकार पर साफ दिखने लगा था।

Param Bir Singh

ऐसे में आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से परमवीर सिंह को हटाकर अब यह जिम्मेदारी हेमंत नगराले को सौंपी गई है। इसके साथ ही इस बात की भा जानकारी दी गई है कि परमवीर सिंह को होम गार्ड विभाग में भेजा गया है।


एंटीलिया मामले में महाराष्ट्र सरकार की लगातार जारी फजीहत के बाद अपनी नाक बचाने के लिए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। परमवीर सिंह अब होमगार्ड के डायरेक्टर जनरल पद पर आसीन होंगे वहीं उनकी जगह पुलिस कमिश्नर बनने वाले हेमंत नगराले जो पहले महाराष्ट्र पुलिस के डीजी थे उनको पुलिस कमिश्नर का पद दिया गया है।

Param Bir Singh

ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस के डीजी के पद पर रजनीश सेठ को नियुक्त किया गया है। इससे ठीक पहले परमवीर सिंह ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी जिसके बाद से ही इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि परमवीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद छोड़ना पड़ सकता है। मंगलवार रात परमवीर सिंह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।