newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Civil Service Day : ‘बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि आप सिविल सेवा सेवा में हैं.. सिविल सर्विस डे पर क्या-क्या बोले PM मोदी

Civil Service Day :सिविल सेवा दिवस पर नौकरशाहों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बेहद भाग्यशाली बताया। पीएम मोदी ने यह कहा, मैं आज भारत के हर सिविल सेवा अधिकारी से यही कहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपको इस कालखंड में देश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है… हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है।

नई दिल्ली। देश में सिविल सेवाओं को समर्पित आज सिविल सर्विस डे मनाया जा रहा है। भारत की आजादी से लेकर आज तक सिविल सेवा का भारत में बेहद महत्व नजर आता है। सिविल सर्वेंट एक बड़ी मुश्किल परीक्षा के पास करने के बाद भी सेवाओं में आते हैं, इसलिए उनका विजन देश की सेवा के प्रति और देश के उत्थान के प्रति उच्च स्तर का होता है। सिविल सर्विस डे के इसी अवसर पर एक आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम मोदी ने सिविल सेवकों को संबोधित किया। सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश में आजादी के अमृतकाल का दिन चल रहा है, मैं ही नहीं, पूरी दुनिया कह रही है कि भारत का वक्त आया है। ऐसे वक्त में ब्यूरोक्रेसी को स्ट्रांग करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है।

इसके साथ ही सिविल सर्विस डे पर सिविल सर्वेंट्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस साल का सिविल सेवा दिवस बेहद महत्व वाला है क्योंकि हम मौजूदा समय में ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब देश अपना आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है यह ऐसा समय है जब देश ने अगले 25 वर्षों के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित किया है और मजबूती के साथ निरंतर भारत अपने कदम उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बढ़ा रहा है।

PM Modi

आपको बता दें कि सिविल सेवा दिवस पर नौकरशाहों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बेहद भाग्यशाली बताया। पीएम मोदी ने यह कहा, मैं आज भारत के हर सिविल सेवा अधिकारी से यही कहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपको इस कालखंड में देश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है… हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं। जाहिर तौर पर पीएम मोदी के अभिभाषण ने वहां मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को और प्रभावित और मजबूत करने का काम किया होगा।