
नई दिल्ली। शुक्रवार को सीनियर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। कमाल खान एनडीटीवी के एग्जीक्युटिव एडिटर थे। बतौर पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। खासकर उन्होंने रिपोर्टिंग का अंदाज बिल्कुल ही अलग था जो कि लोगों को काफी पसंद था। शुरुआत उन्होंने प्रिंट मीडिया से की थी। इसके बाद वह अंत तक एनडीटीवी के साथ जुड़े रहे। इतना पत्रकारिता में शानदार योगदान के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका और राष्ट्रपति के द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिला था। वहीं उनके निधन की खबर से पूरी पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
चुनाव में नेताओं की एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भागमभाग के क्या हैं मायने? बता रहे हैं कमाल खान… pic.twitter.com/D4kyIuis3K
— NDTV India (@ndtvindia) January 13, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है। कमाल चौथे स्तंभ और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।
We belong to him, & to him we return.
The passing away of senior journalist Sh Kamal Khan Ji is deeply saddening & leaves a huge void. My sincerest condolences to his family, friends, admirers & colleagues.
May God give them strength to bear this irreparable loss. pic.twitter.com/Ttwlwg5IiM— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 14, 2022
Deeply saddened by the demise of veteran journalist Kamal Khan Ji. May Almighty grant him the highest rank in Jannah. Strenght and condolences to the family.@ndtv pic.twitter.com/wXLr0Chjii
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) January 14, 2022
अत्यंत दुखद!
एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति।
दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/vsqms7gcJb
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 14, 2022
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ”एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।”
एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।
— Mayawati (@Mayawati) January 14, 2022