newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amruta Fadnavis Video: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता का वीडियो वायरल, भजन और डांस देख दीवाने हो रहे लोग

Amruta Fadnavis Video: अब अमृता फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अमृता फडणवीस पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन सा है ये वीडियो…

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी काफी लंबी फैन फॉलोइंग भी है। अपने चाहने वालों के लिए अमृता लगातार अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब अमृता फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अमृता फडणवीस पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन सा है ये वीडियो…

Amruta Fadnavis Video

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो गुलाबी कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमृता फडणवीस स्टेज पर मौजूद हैं और उन्होंने अपने हाथों में माइक पकड़ा हुआ है। आगे वीडियो में अमृता फडणवीस झूमते हुए भजन गाती है।अमृता फडणवीस की आवाज में ‘दमा दम मस्त कलंदर’ भजन सुनकर वहां मौजूद लोग झूमते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोग झूमते-तालिया बजाते हुए अमृता फडणवीस का जोश बढ़ा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अमृता फडणवीस के सुर में सुर मिलाते हुए गुनगुना रहे हैं।

Amruta Fadnavis Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि मुंबई में कार्यक्रम (भारत महोत्सव) आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ये भजन गाया। अब सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस का ये वीडियो छा गया है। हर कोई उनके इस वीडियो को देखने के बाद भक्ति में खो रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं।

कौन हैं अमृता देवेंद्र फडणवीस

यहां जानकारी के लिए बता दें कि अमृता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी होने के साथ ही एक्सिस बैंक में उपाध्यक्ष का पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। सोशल मीडिया पर भी अमृता फडणवीस अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 9 लाख 48 हजार से ज्यादा है। तो वहीं, यूट्यूब पर भी 42 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 9 अप्रैल 1979 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मी अमृता ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, नागपुर में पढ़ाई की है।


उन्होंने जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, नागपुर से स्नातक के साथ ही वित्त में एमबीए किया है। साल 2005 में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शादी की थी जिससे उनकी एक बेटी (दिविजा फडणवीस) है।