newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

North East Exit Poll: मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में कौन बनाने जा रहा है सरकार? कांग्रेस, बीजेपी या फिर…? सामने आए सर्वे से हुआ साफ

North East Exit Poll: त्रिपुरा में विगत 16 फरवरी को चुनाव हुए थे। यहां भी नागालैंड की तरह से मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही बताया जा रहा है, लेकिन कुछ छोटे दल खेल बिगाड़ सकते हैं। वहीं, त्रिपुरा चुनाव का सर्वे भी सामने आया है। जिसमें प्रदेश की मौजूदा स्थिति  को आंकड़े के जरिए बयां करने की कोशिश की गई है।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीनों ही राज्यों में चुनाव संपन्न हो गए हैं। विगत 16 फरवरी को त्रिपुरा में चुनाव हुए थे। वहीं आज मेघालय और नागलैंड में भी चुनाव संपन्न हो गए। सियासी विश्लेषकों के मुताबिक, दोनों ही राज्यों में प्रमुख रुप से से मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। लेकिन, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ छोटे-दल किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बहरहाल, तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आगामी 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में किस दल को सत्ता का सुख मिलता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले आपको तीनों पूर्वोत्तर राज्यों  के चुनाव परिणाम के संदर्भ में आए सर्वों के बारे में बताते हैं कि कहां किसकी सरकार बनने जा रही है।

Election Commission

नागालैंड के एग्जिट पोल  

सबसे पहले बात नागालैंड के एग्जिट पोल की बात करते हैं। नागालैंड में प्रमुख रुप से मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी और कुछ स्थानीय दलों के बीच माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पूर्वोत्तर के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी मिशन नॉर्थ ईस्ट पर काम कर रही है। ऐसे में बीजेपी का यह मिशन कितना कारगर साबित हो पता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। उधर, नालगैंड चुनाव को लेकर आए सर्वे की बात करें तो इस बार माहौल बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहा है। आपको बता दें कि जी न्यूज़-Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, 35-43 सीटों के साथ बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन के पक्ष में सियासी हवा बहने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को लगभग एक से तीन सीटें और एनपीएफ को दो से पांच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

BJP

इसके अलावा इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन में 38 से 48 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है। उधर, एनपीएफ को 3-8 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें और अन्य को 5-15 सीटें की संभानवा जताई है। बहरहाल, अब यह संभावनाएं वास्तविकता में तब्दील हो पाती है की नहीं। इसके लिए हमें और आपको आगामी 2 मार्च यानी की नतीजों के दिन का इंतजार करना होगा। उधर, टाइम्‍स नाउ ईटीजी के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी-एनडीपीपी को 39-49 सीटें, एनपीएफ को 4-8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। बहरहाल, ऐसे  सर्वे कितने सार्थक साबित हो पाते हैं। यह तो फिलहाल नतीजों के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा। आइए, आगे आपको त्रिपुरा के चुनावी नतीजों  के सर्वे के बारे में विस्तार से बताते हैं।

त्रिपुरा के चुनावी नतीजे  

आपको बता दें कि त्रिपुरा में विगत 16 फरवरी को चुनाव हुए थे। यहां भी नागालैंड की तरह से मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही बताया जा रहा है, लेकिन कुछ छोटे दल खेल बिगाड़ सकते हैं। वहीं, त्रिपुरा चुनाव का सर्वे भी सामने आया है। जिसमें प्रदेश की मौजूदा स्थिति  को आंकड़े के जरिए बयां करने की कोशिश की गई है। आइए, इसे समझने की कोशिश करते हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 30 से 35 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में कुल 60 सीटें हैं। तो इस तरह से देखे तो सर्वे में स्पष्ट रूप सियासी माहौल बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहा है। उधर, अगर अन्य दलों की बात करें, तो टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलती दिख रही हैं। लेफ्ट+ को 6-11 सीटें और अन्य को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही। वहीं जी न्यूज़-Matrize एग्जिट पोल ने भी त्रिपुरा में 29 से 36 सीटों के साथ बीजेपी की वापसी के आसार जताए जा रहे हैं। बहरहाल, अब ऐसी स्थिति में प्रदेश का चुनावी नतीजे क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

BJP and Congress

मेघालय का एग्जिट पोल

उधर, अगर मेघालय की राजनीतिक स्थिति की बात करें, तो प्रदेश की  60 विधानसभा सीटों पर आज चुनाव हुए। नतीजों की घोषणा 2 मार्च को होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, प्रमुख रुप से मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन पूर्वोत्तर सूबों की भांति यहां भी छोटे दलों की भूमिका किंग मेकर जैसी है। आपको बता दें कि जी न्यूज-MATRIZE के मुताबिक, एनपीपी को 21-26 सीटें, बीजेपी को 6-11 सीटें, टीएमसी को 8-13 सीटें, कांग्रेस को 3-6 सीटें और अन्य के खाते में 10-19 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 18-24 सीटें, बीजेपी को 4-8 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, टीएमसी को 5-9 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इस तरह से आप देख सकते हैं कि अब तक के सामने आए सर्वों में पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी का पलड़ा भारी नजर रहा है। अब ऐसी स्थिति में यह सर्वे कितने सटीक साबित हो पाते हैं। इसके लिए हमें आगामी 2 मार्च यानी की नतीजों के दिन का इंतजार करना होगा।